13 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

भारतीय रेसलर Veer Mahaan ने दो सुपरस्टार्स को एक साथ किया ‘अधमरा’, मेन इवेंट में हाहाकार

WWE का शानदार इवेंट इस बार देखने को मिला। WWE ने मैचों में इस बार बदलाव किया और फैंस के सामने अच्छे मैच रखे। फैंस को भी इस शो में बहुत मजा आया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Joshi Pankaj

•

Updated: 27 Jun 2022, 9:45 AM IST

wwe saturday night event result veer mahaan raw

फोटो क्रेडिट- WWE

सेटरडे नाइट मेन इवेंट इस बार एमरिलो में हुआ। WWE ने इस बार भी अच्छे मैच रखे और फैंस का अच्छा इंटरटेन हुआ। रॉ सुपरस्टार्स ने जमकर एक्शन दिखाया और अपने फैंस की रात अच्छी की। इस बार एरीना भी काफी फुल लग रहा था। पिछले हफ्ते के मुकाबले इस बार शो अलग हुआ और कुछ अलग मैच भी दिखाई दिए। भारतीय सुपरस्टार वीर महान के मैच में भी इस बार बदलाव हुआ। कुल मिलाकर देखा जाए तो फैंस के हिसाब से ये शो हिट रहा। आइए देखते हैं इस शो में कौन-कौन से मुकाबले देखने को मिले।

1) ओमोस का मुकाबला इस बार रॉबर्ट रूड के साथ हुआ। इससे पहले रूड का मुकाबला हमेशा वीर महान से होता आ रहा था। ओमोस ने भी रूड को हरा दिया।

2) द स्ट्रीट प्रॉपिट्स और एल्फा एकेडमी के बीच भी टैग टीम मुकाबला हुआ। द स्ट्रीट प्रॉपिट्स ने जीत हासिल की।

ये भी पढ़ें- Veer Mahaan और भारतीय फैंस को WWE ने दिया बड़ा 'धोखा', अब नहीं बनेंगे चैंपियन!

3) एजेकिल और सिएम्पा के बीच भी सिंगल मैच हुआ। एजेकिल ने जीत हासिल की।

4) वीर महान का मुकाबला इस बार रे और डॉमिनिक मिस्टीरियो के साथ हुआ। वीर महान ने दोनों को हरा दिया और दोनों को अपना सबमिशन मूव लगाकर अधमरा कर दिया।

ये भी पढ़ें- भारतीय टीम ने आयरलैंड को पहले टी-20 में 7 विकेट से रौंदा, हार्दिक पांड्या और दीपक हूडा का दमदार प्रदर्शन

5) डेमियन प्रीस्ट और एजे स्टाइल्स के बीच स्ट्रीट फाइट मैच हुआ। ये मुकाबला काफी शानदार रहा था। एजे स्टाइल्स की इस मुकाबले में जीत हुई।

6) द मिज और बॉबी लैश्ले के बीच मैच हुआ। दोनों के बीच मैच डिस्क्वालिफाई से खत्म हुआ। द मिज की इस मुकाबले में जीत हुई।

7) रिडल और सैथ रॉलिंस के बीच भी मुकाबला हुआ। सैथ रॉलिंस की एक बार फिर हार हुई। रिडल ने अच्छे अंदाज में मैच फिनिश किया।

8) मेन इवेंट में बियांका ब्लेयर, बैकी लिंच और असुका के बीच मुकाबला हुआ। ये मैच रॉ विमेंस चैंपियनशिप के लिए हुआ था। बियांका ब्लेयर ने अपनी चैंपियनशिप यहां पर डिफेंड कर ली।

रिजल्ट्स सौजन्य- FightFul