युजवेंद्र चहल की अच्छी गेंदबाजी
टीम इंडिया ने सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। हार्दिक पांड्या ने इस मुकाबले में टॉस जीता और पहले गेंदबाजी का फैसला लिया। टीम इंडिया की तरफ से उमरान मलिक ने इस बार डेब्यू किया। आरलैंड की शुरूआत बिल्कुल भी अच्छी नहीं रही। आयरलैंड को शुरूआत में ही तीन बड़े झटके लग गए थे। इसके बाद हैरी टेक्टर ने शानदार पारी खेली। उन्होंने 33 गेंदों में 64 रन की पारी खेलकर टीम इंडिया के बल्लेबाजों को परेशान किय। टेक्टर की अच्छी पारी की बदौलत आयरलैंड ने 108 रनों का मजूबत स्कोर खड़ा किया। टीम इंडिया की तरफ से भुवनेश्वर कुमार, कप्तान हार्दिक पांड्या, आवेश खान, युजवेंद्र चहल ने 1-1 विकेट लिया। युजवेंद्र चहल ने शानदार गेंदबाजी की और आयरलैंड के बल्लेबाजों को अपनी फिरकी में नचाया।
ये भी पढ़ें- Veer Mahaan और भारतीय फैंस को WWE ने दिया बड़ा 'धोखा', अब नहीं बनेंगे चैंपियन!