29 दिसंबर 2025,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

WWE रिंग में भारतीय सुपरस्टार ने मचाया कोहराम, अपने प्रतिद्वंदी को 110 सेकेंड में पीट-पीटकर किया ‘अधमरा’

WWE Raw में भारतीय सुपरस्टार ने मचाया धमाल। खास बुकिंग के बाद अपने प्रतिद्वंदी का किया बुरा हाल। जानिए लोकल रेसलर को किसने बचाया?

2 min read
Google source verification
wwe raw veer mahaan rinku singh squash local wrestler

भारतीय सुपरस्टार का कमाल

WWE Raw में इस समय भारतीय सुपरस्टार वीर महान उर्फ रिंकू सिंह जबरदस्त काम कर रहे हैं। रेसलमेनिया के बाद हुए Raw में उन्होंने नए गिमिक के साथ डेब्यू किया था। अब हर हफ्ते उनका खौफनाक अंदाज रिंग में देखने को मिल रहा है। डेब्यू के बाद सबसे पहले उन्होंने मिस्टीरियो फैमिली पर अटैक किया था। डॉमिनिक मिस्टीरियो की हालत उन्होंने खराब कर दी थी। इस हफ्ते भी Raw के शो में लोकल रेसलर की हालत उन्होंने खराब कर दी। वीर महान ने इस मैच को जीतने में ज्यादा समय नहीं लिया और 2 मिनट के अंदर ही लोकल रेसलर को धराशाई कर दिया। वीर महान पूरी तरह अपने सबमिशन मूव पर खेल रहे हैं। ये इतना खतरनाक है कि रेफरी और WWE ऑफिशियल्स को रिंग में आना पड़ रहा है।

वीर महान का अलग अंदाज

पिछले साल ड्राफ्ट में वीर महान को Raw में रखा गया था। इसके बाद से लगातार उनके नए गिमिक के साथ डेब्यू को टीज किया जा रहा था। हर हफ्ते उनकी टीजर देखकर फैंस भी बोर हो गए थे। WWE के ऊपर भी कई तरह के आरोप लग रहे थे। WWE ने आखिरकार रेसलमेनिया के बाद Raw में उनका डेब्यू करा दिया। इस बार कुछ अलग अंदाज में वो रिंग में नजर आ रहे हैं। अपने प्रतिद्वदियों का वो बुरा हाल कर रहे हैं। WWE उन्हें एक खतरनाक विलन के रूप में दिखाना चाहता है।

क्या वीर महान को मिलेगी अच्छी बुकिंग?

अगर WWE ने वीर महान की बुकिंग अच्छे से की तो वो फिर भारत के सबसे बड़े सुपरस्टार WWE में बन सकते हैं। इससे पहले ये कारनामा द ग्रेट खली कर चुके हैं। भारतीय फैंस को उम्मीदें होंगी की वीर महान भी हर हफ्ते कुछ ना कुछ नया करें। वैसे अभी की बुकिंग के हिसाब से लग रहा है कि WWE ने उनके लिए अच्छा प्लान तैयार किया है। आने वाले समय में वो और भी जबरदस्त अंदाज में नजर आएंगे।