
फोटो क्रेडिट- WWE
WWE स्मैकडाउन का एपिसोड इस हफ्ते बहुत ही खास रहा। शो में काफी कुछ फैंस को देखने को मिला। सुपरस्टार्स ने बहुत ही शानदार काम किया और कुछ अच्छे मैच भी हुए। समरस्लैम के लिहाज से ये शो काफी महत्वपूर्ण रहा था। मेन इवेंट मैच के बाद आकर ब्रॉक लैसनर ने इस मैच में बवाल काटा। कुछ अच्छी स्टोरीलाइन भी आगे बढ़ती हुई शो में नजर आईं। कुल मिलाकर देखा जाए तो इस बार WWE ने एक अच्छा एपिसोड देने की पूरी कोशिश की। इसमें सफलता भी मिली और फैंस ने जबरदस्त अंदाज में सुपरस्टार्स को चीयर किया। फैंस की उम्मीद के मुताबिक ये शो देखने को मिला। आइए आपको बताते हैं कि इस शो में क्या-क्या इस बार हुआ।
1) सबसे पहले इस बार स्टैफनी मैकमैहन नजर आईं और उन्होंने कहा कि विंस मैकमैहन रिटायर हो गए है। सभी ने विंस के लिए तालियां बजाई।
2) स्ट्रीट प्रॉफिट्स ने एंट्री कर अपने मैच को बनाया। इसके बाद ऑस्टिन थ्योरी भी आए। उन्होंने कहा कि वो समरस्लैम में यूएस चैंपियनशिप जीतेंगे। इसके बाद द उसोज ने आकर थ्योरी के ऊपर बात की। द उसोज और स्ट्रीट प्रॉफिट्स के बीच इसके बाद घमासान हुआ। बाद में मैडकैप मॉस भी नजर आए।
यह भी पढ़ें- WWE रिंग में तबाही मचाने वाले भारतीय रेसलर वीर महान की पर्सनालिटी पर एक नजर
3) शिंस्के नाकामुरा और लुडविग काइजर के बीच मुकाबला हुआ। इस बाद नाकामुरा को हार का सामना करना पड़ा।
4) पैट मैकेफी के ऊपर कॉर्बिन ने हमला किया। इसके अलावा बैकस्टेज रोंडा और लिव मॉर्गन ने अपनी जीत का दावा किया।
5) जिंदर महल और शैंकी का मुकाबला वाइकिंग रेडर्स के साथ हुआ। इस मैच में जिंदर महल की हालत वाइकिंग रेडर्स ने खराब कर दी थी। शैंकी और महल को करारी हार का सामना करना पड़ा।
6) शेमस और मैकइंटायर के बीच भी सैगमेंट देखने को मिला। दोनों के बीच अगले हफ्ते मुकाबला होगा।
7) सोन्या डेविल और राकेल रॉड्रिगेज के बीच मुकाबला हुआ। रॉड्रिगेज की इस मैच में जीत हुई।
8) द उसोज़ और थ्योरी का मुकाबला स्ट्रीट प्रॉफ़िट्स और मैडकैप मॉस के साथ हुआ। मैडकैप मॉस और स्ट्रीट प्रॉफिट्स की जीत हुई। अंत में ब्रॉक लैसनर ने आकर थ्योरी को जमकर पीटा।
Published on:
23 Jul 2022 08:11 am
बड़ी खबरें
View AllWWE
खेल
ट्रेंडिंग
T20 वर्ल्ड कप
