
फोटो क्रेडिट- WWE
भारतीय WWE रेसलर द ग्रेट खली इस समय चर्चा का विषय बने हैं। उनके ऊपर लुधियाना में एक टोलकर्मी को थप्पड़ मारने का आरोप लगा है। हालांकि खली ने इसके बाद इन आरोपों को गलत बताया और न्यायग की मांग की। उनका वीडियो भी सोशल मीडिया पर बहुत वायरल हो रहा है। वीडियो में बहुत कुछ दिख रहा है। जिसमें टोलकर्मी की गलती भी दिख रही है और खली की भी। खैर सोशल मीडिया पर खली लगातार सफाई दे रहे है। खली ने WWE में बहुत नाम कमाया। उन्हें पिछले साल हॉल ऑफ फेम में भी शामिल किया गया था। खली ने कई दिग्गजों को WWE रिंग में हराया। आपको खली के बारे में पांच बड़ी बातें बताते हैं। शायद ये बातें आपको पता नहीं होंगी।
1) खली का डाइट प्लान
खली का डाइट प्लान जानकर आप हैरान हो जाएंगे। आपको बता दें खली सुबह नाश्ते में 10 अंडे खाते हैं। इसके अलावा 1 लीटर दूध और ब्रेड खाते हैं। आपको ये जानकर हैरानी होगी की खली लंच में 1 किलो चिकन भी खा जाते हैं। खली का डीनर भी काफी हैवी होता है। खली ने ये सब बातें कुछ साल पहले एक इंटरव्यू में बताई थी।
2) खली की संपत्ति
खली WWE की वजह से काफी प्रसिद्ध हो गए। इसके बाद उनकी ब्रांड वेल्यू भी काफी बढ़ गई। खली की कमाई भी जबरदस्त है। कई रिपोर्ट में कहा गया है कि खली की नेट वर्थ लगभग 6 मिलियन डॉलर है। इस समय लगभग 45 करोड़ की संपत्ति उनके पास है। एडवर्टाइमेंट से भी इस समय वो काफी कमाई कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें- 2 भारतीय खिलाड़ी जिनका इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे वनडे की प्लेइंग इलेवन से कटेगा पत्ता
3) हॉल ऑफ फेम में हुए शामिल
साल 2021 में द ग्रेट खली को हॉल ऑफ फेम में शामिल किया गया था। WWE द्वारा दिया जाने वाले ये सम्मान होता है। हालांकि जब खली को इसमें शामिल किया गया था तब विवाद भी हुआ था। कई दिग्गजों ने कहा कि उन्हें इसमें शामिल नहीं करना चाहिए। भारतीय फैंस जरूर इस बात से खुश हुए थे। WWE ने भी अचानक इस बात का ऐलान किया था।
4) कब बने थे WWE चैंपियन?
खली 15 साल पहले चैंपियन बने थे। ये सबसे बड़ी उपलब्धि उन्होंने हासिल की थी। दरअसल 20 जुलाई, 2007 को स्मैकडाउन शो में वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप के लिए एक 20-मैन बैटल रॉयल मैच तय किया था। इस बैटल रॉयल में खली ने जीत हासिल कर चैंपियनशिप हासिल कर ली थी। WWE ने भारतीय फैंस को बहुत बड़ा सरप्राइज ये दिया था।
Updated on:
15 Jul 2022 02:50 pm
Published on:
15 Jul 2022 02:40 pm
बड़ी खबरें
View AllWWE
खेल
ट्रेंडिंग
