27 जनवरी 2026,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

ये हैं WWE इतिहास के 5 सबसे लंबे रेसलर

WWE को शुरू हुए आज लगभग 40 साल से ज्यादा हो गए हैं। तब से लेकर अब तक बहुत से बड़े, दिग्गज और डरावने डब्ल्यूडब्ल्यूई सुपरस्टार ने WWE में पार्टिसिपेट किया है। आज इस आर्टिकल में हम आपको WWE इतिहास के 5 लंबे और बड़े रेसलर के बारे में बताने जा रहे हैं

3 min read
Google source verification
andre_the_giant.jpg

Andre the Giant

WWE: गौरतलब है कि WWE को शुरू हुए आज लगभग 40 साल से ज्यादा हो चुके हैं। वर्ल्ड रेसलिंग एंटरटेनमेंट (WWE) नाम की यह कंपनी वर्षों से दर्शकों का मनोरंजन करते आ रही है। डब्ल्यूडब्ल्यूई के अमेरिका और दुनिया के साथ-साथ भारत में भी काफी मात्रा में फैंस मौजूद है जो इसे देखना पसंद करते है। इन 40 वर्षों से ज्यादा के इतिहास में डब्ल्यूडब्ल्यूई में कई मशहूर और बड़े रेसलर्स ने भाग लिया, जिसमें अंडरटेकर, आंद्रे द जायंट, रिक फ्लेयर, बिग डैडी और डस्टी रोडस जैसे सुपरस्टार शामिल है। आज हम आपको इस आर्टिकल में डब्ल्यूडब्ल्यूई इतिहास के 5 सबसे बड़े रेसलरों के बारे में बताने जा रहे हैं

5) Dilesher Shanky 7 Feet .08 Inch

डब्ल्यूडब्ल्यूई इतिहास में सबसे लंबे रेसलर की लिस्ट में भारत के दिलशेर शैंकी (Dilesher Shanky) पांचवें नंबर पर आते हैं। शैंकी की लंबाई 7 फीट 1 इंच से कुछ कम है। हाल में ही शैंकी ने डब्ल्यूडब्ल्यूई में कॉन्ट्रेक्ट हासिल किया है। वह डब्ल्यूडब्ल्यूई दिग्गज द ग्रेट खली के चेले माने जाते हैं। बता दें कि WWE ने साल 2020 में दिलशेर शैंकी को साइन किया था।

यह भी पढ़ें - WWE Money in the Bank के लिए 7 फुट लंबे दानव Omos ने किया क्वालीफाई, WWE रिंग में आएगी तबाही


4) The Great Khali 7 Feet 1 Inch

लिस्ट में चौथे नंबर पर भारत के ही दिग्गज डब्ल्यूडब्ल्यूई दिग्गज रेसलर द ग्रेट खली (The Great Khali) आते हैं। खली की लंबाई 7 फीट 1 इंच है। वैसे डब्ल्यूडब्ल्यूई सुपरस्टार बनने से पहले ग्रेट खली पंजाब पुलिस में नौकरी करते थे और उनका पूरा नाम दिलीप सिंह राणा है। वह भारत की तरफ से पहले डब्ल्यूडब्ल्यूई चैंपियन भी रह चुके हैं।

3) Andre The Giant 7 Feet 2 Inch

डब्ल्यूडब्ल्यूई इतिहास में आंद्रे द जाइंट (Andre The Giant) को हर कोई जानता है। वह अपने विशालकाय शरीर और लंबाई के लिए विश्व भर में पहचाने जाते थे। आंद्रे द जाइंट की लंबाई 7 फीट 2 इंच है। इसके अलावा 7 फीट 2 इंच के दो अन्य रेसलर भी हैं जिनका नाम Giant Zanjeer और Giant Silva है। लेकिन आंद्रे के ज्यादा पॉपुलर ज्यादा होने के कारण हमने Andre को शामिल किया है।

2) Omos 7 Feet 3 Inch

WWE में इन दिनों यह नाइजीरियन दानव तबाही मचा रहा है। कोई भी रेसलर उनके सामने जरा भी नही टिक पाता है। हाल में ही उन्होंने मनी इन द बैंक 2022 का एक मैच भी जीता है और वह इस बार मनी इन द बैंक में अन्य रेसलरों की बैंड बजाते हुए नजर आएंगे। वैसे ओमोस (Omos) की लंबाई 7 फुट 3 इंच है।

1) Giant Gonzales 8 Feet

WWE इतिहास में जाइंट गोंजेल्स (Giant Gonzales) सबसे बड़े और लंबे रेसलर हैं। रेसलमेनिया 9 में उनका और अंडरटेकर का मुकाबला डब्ल्यूडब्ल्यूई के सबसे चर्चित मुकाबलों में से एक था जिसमें उन्हें डिसक्वालीफिकेशन के जरिए हार मिली थी। Giant Gonzales की लंबाई 8 फीट थी।