6 दिसंबर 2025,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

WWE रिंग में भारतीय रेसलर Veer Mahaan का दिखा विकराल रुप, पूर्व चैंपियन को बलभर पीटा

WWE के खास शो में इस बार बड़े मुकाबले देखने को मिले। फैंस को उनके चहेते सुपरस्टार्स ने बहुत एंटरटेन किया। शो में कुछ चैंपियनशिप मुकाबले भी देखने को मिले।

2 min read
Google source verification
wwe veer mahaan sunday stunner live event result

फोटो क्रेडिट- WWE

19 जून को WWE का संडे स्टनर लाइव इवेंट बिलिंग्स, एमटी में हुआ। एक बार फिर धमाकेदार मुकाबले देखने को मिले। सभी सुपरस्टार्स ने अपना योगदान दिया और अपने फैंस को इंटरटेन किया। कुछ धमाकेदार मुकाबले और चैंपियनशिप मैच इस शो में हुए। वीकेंड में WWE द्वारा लगातार इवेंट्स का आयोजन किया जाता है। लाइव शोज के अलावा भी WWE चाहता है कि फैंस इंटरटेन होते रहे।

शो में हुए मैचों के नतीजे-

1) भारतीय सुपरस्टार वीर महान का मुकाबला एक बार फिर रॉबर्ट रूड के साथ हुआ। वीर महान की दहाड़ से इस बार भी रूड डर गए और हार गए। हर लाइव इवेंट्स में रूड को वीर महान हरा रहे हैं।

2) बियांका ब्लेयर ने भी अपनी रॉ विमेंस चैंपियनशिप असुका, बैकी लिंच, लिव मॉर्गन के खिलाफ डिफेंड की। ये मैच काफी शानदार रहा और बियांका ब्लेयर ने अपनी चैंपियनशिप रिटेन कर ली।

3) सैथ रॉलिंस की एक बार फिर हार हुए। नाकामुरा ने इस बार उन्हें हराया।

4) मोंटेज फोर्ड और ओमोस के बीच भी अच्छा मुकाबला हुआ। ओमोस ने इस बार बड़ी जीत फोर्ड के ऊपर हासिल की।

5) आलिया, रोड्रिकेज और लेवी इवांस का मुकाबला नटालिया, शायना बैजलर और शॉट्जी ब्लेकहार्ट के साथ हुआ। आलिया, रोड्रिकेज और लेसी इवांस की इस मुकाबले में जीत हुई।

6) द उसोज का मुकाबला न्यू डे का साथ WWE अनडिस्प्यूटेड टैग टीम चैंपियनशिप के लिए हुआ। द उसोज ने अपनी चैंपियनशिप आसानी तरीके से रिटेन कर ली।

ये भी पढ़ें- T-20 इंटरनेशनल में सर्वाधिक टॉस हारने वाले 3 कप्तान, MS Dhoni सबसे ज्यादा बदकिस्मत

7) गंथर और रिकोशे के बीच भी इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप मैच हुआ। गंथर ने इस मुकाबले में जीत हासिल की

8) एरेकिल और थ्योरी के बीच पोजडाउन हुआ और एरेकिल ने जीत हासिल की।

9) मैकइंटायर और सैमी जेन के बीच भी स्ट्रीट फाइट मुकाबला हुआ। मैकइंटायर ने जीत हासिल की।

रिजल्ट्स सौजन्य- FightFul