
महेंद्र सिंह धोनी टॉप पर
क्रिकेट के किसी भी फॉर्मेट में टॉस का बहुत महत्व होता है। कई बार जो टीम टॉस जीतती है वो मैच जीत जाती है। टॉस का महत्व पिच के हिसाब से होता है। टीम का कप्तान पिच के हिसाब से ही टॉस जीतकर बल्लेबाजी और गेंदबाजी चुनता है। कई बार कप्तानों की किस्मत खराब रहती है और लगातार वो टॉस हारते हैं। खास मौकों पर भी ये कप्तान टॉस हार जाते हैं और मैच गंवा देते हैं। खैर आपको बताते हैं कि अभी तक टी-20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा टॉस किन तीन कप्तानों ने हारे हैं।
1) महेंद्र सिंह धोनी
धोनी को भारतीय टीम के सबसे सफल कप्तानों में गिना जाता है। टी-20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा टॉस हारने वाले कप्तान धोनी है। धोनी ने टीम इंडिया की तरफ से 72 मैचों में कप्तानी की। 28 मैचों में वो टॉस हारे और 42 में उन्हें जीत मिली। टी-20 में धोनी का रिकॉर्ड हमेशा शानदार रहा है।
2) इयोन मोर्गन
साल 2009 से अभी तक मोर्गन का क्रिकेट में जलवा बरकरार है। मोर्गन इंग्लैंड के टी-20 और वनडे टीम के कप्तान है। मोर्गन अभी तक 72 टी-20 मैचों में कप्तानी कर चुके हैं। मॉर्गन 27 टी-20 मुकाबलों में टॉस हार चुके हैं। 44 मुकाबलों में उन्हें टॉस में जीत मिली है। टॉस हारने की लिस्ट में देखा जाए तो मोर्गन अभी दूसरे नंबर पर है।
ये भी पढ़ें- 6 कप्तानों के साथ काम करने के बाद टीम इंडिया के कोच Rahul Dravid का छलका दर्द, चौंकाने वाला बयान दिया
3) एरोन फिंच
टॉस हारने के मामले में फिंच तीसरे नंबर पर है। ऑस्ट्रेलिया के कप्तान एरोन फिंच 65 टी-20 मैचों में कप्तानी कर चुके हैं। फिंच अभी तक 27 मुकाबलों में टॉस हार चुके हैं। 36 मैचों में वो टॉस जीते हैं। खैर ये आंकड़ें आगे आने वाले समय में बदल जाएंगे। धोनी अब इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायर हो चुके हैं। मोर्गन और एरोन फिंच अभी भी क्रिकेट खेल रहे हैं।
Published on:
20 Jun 2022, 12:03 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.