
राहुल द्रविड़ ने दिया बड़ा बयान
टीम इंडिया के मुख्य कोच राहुल द्रविड़ ने छह अलग-अलग कप्तानों के साथ काम करने को लेकर बड़ा बयान दिया है। राहुल द्रविड़ ने कहा कि इस चीज की उन्होंने योजना नहीं बनाई थी। द्रविड़ ने इस दौरान एक और पॉजिटिव बात कही और कहा कि इस वजह से उन्हें टीम में लीडर बनाने का अवसर मिला।
राहुल द्रविड़ का बड़ा बयान
द्रविड़ जब से कप्तान बने हैं उन्होंने बहुत से कप्तानों के साथ काम किया है। पिछले साल जुलाई में श्रीलंका के दौरे में शिखर धवन के अलावा रोहित शर्मा, विराट कोहली, अजिंक्य रहाणे, केएल राहुल और ऋषभ पंत के साथ द्रविड़ ने काम किया है। भारत का इस महीने के अंत में आयरलैंड का दौरा होगा और हार्दिक पांड्या टीम के कप्तान बनाए गए है। द्रविड़ ने इस बात को लेकर कहा, ये रोमांचक और चुनौतीपूर्ण भी रहा है। शायद पिछले आठ महीनों में लगभग छह कप्तान रहे हैं, जिनके साथ मुझे काम करना था। जब मैंने पहली बार शुरुआत की थी तो वास्तव में इसकी योजना नहीं थी लेकिन यह कोरोना के कारण ऐसा करने पर मजबूर होना पड़ा।
ये भी पढ़ें- टीम इंडिया के खिलाफ 5वें T-20 मैच से पहले साउथ अफ्रीका को अचानक मिला नया कप्तान, भारत का जीतना तय!
द्रविड़ ने जब से कोच की जिम्मेदारी ली है तब से कुछ अच्छा नहीं रहा है। बड़े मौकों पर उन्हें हार का सामना करना पड़ा है। द्रविड़ ने इस साल की शुरुआत में साउथ अफ्रीका से 2-1 से टेस्ट श्रृंखला हारी थी। इसके बाद भी हार का सामना करना पड़ा था। द्रविड़ ने इस बात को लेकर कहा, हम लगातार सीख रहे हैं और सुधार कर रहे हैं। पिछले आठ महीनों में बेहतर होने के अवसर प्राप्त हुए हैं। हमने बहुत से अलग-अलग लोगों के साथ काम करने कोशिश की है, जो बहुत अच्छा रहा है। जब मैं पिछले आठ महीनों में पीछे मुड़कर देखता हूं तो टेस्ट सीरीज के मामले में साउथ अफ्रीका का दौरा करना थोड़ा निराशाजनक था। युवा खिलाड़ियों के प्रदर्शन से मैं खुश हूं।
Published on:
19 Jun 2022, 10:52 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.