
फोटो क्रेडिट- WWE
WWE यूनिवर्स के लिए एक चौंकाने वाली खबर ये हैं कि विंस मैकमैहन ने रिटायरमेंट ले लिया है। विंस ने सोशल मीडिया के जरिए ये बात बताई। स्मैकडाउन के एपिसोड में स्टेफनी मैकमैहन ने भी फैंस के सामने ये बात रखी। इसके बाद फैंस ने विंस मैकमैहन को थैंक्यू कहा और चैंट्स लगाए। इस खबर के बाद जरूर रेसलिंग जगत हिल गया होगा। विंस मैकमैहन ने WWE के लिए क्या किया है सभी को पता है। आज जिस मुकाम पर ये कंपनी है उसका पूरा श्रेय विंस मैकमैहन को जाता है। उन्होंने बहुत दिक्कतों का सामना करते हुए कंपनी को वर्ल्ड लेवल पर खड़ा किया। रेसलिंग को आज उनकी वजह से ही इतना बढ़ावा दिया जाता है। फैंस भी इस खबर के बाद जरूर दुखी हुए होंगे।
WWE फैंस को लगा झटका
विंस मैकमैहन ने ट्विटर पर अपनी बात रखी और फैंस को धन्यवाद कहा। विंस ने कहा कि वो 77 के हो गए हैं और अब अलविदा कहने का समय आ गया है। WWE ने भी इसके बाद स्टेटमेंट जारी किया और बात रखी। खैर विंस का रिटायर हो जाना बहुत बड़ी क्षति है। विंस हमेशा अपने कड़े फैसलों के लिए जाने जाते थे। फैंस को हर रोज चौंकाना उनकी आदत थी।
अब WWE की बागडोर कौन संभालेगा ये देखने वाली बात होगी। शायद स्टेफनी मैकमैहन के पास अब इस कंपनी को आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी होगी। इसके अलावा ट्रिपल एच को भी अब ज्यादा योगदान देना होगा। विंस ने फैंस का मनोरंजन करने के लिए बहुत कुछ किया। WWE के साथ फैंस के इमोशन जुड़े हुए है और ये सब विंस की बदौलत हुआ है।
यह भी पढ़ें- भारतीय रेसलर्स को WWE रिंग में पटक-पटक कर 'मारा' गया
WWE में अब कुछ नया नजर आ सकता है
विंस शायद अब टीवी पर नजर नहीं आएंगे। कंपनी के अंदर चल रही स्टोरीलाइन और प्रोडक्ट में वो अपनी सलाह जरूर देंगे। हालांकि वो पूरी तरह अब इसमें शामिल नहीं रहेंगे। अब देखना होगा कि विंस के रिटायरमेंट के बाद कंपनी में क्या बदलाव आता है। बदलाव आना लाजिमी है क्योंकि नई चीजें अब देखने को मिलेंगी। फैंस का मनोरंजन अब किस तरह होगा ये देखने वाली बात होगी।
जल्द ही कुछ बड़े ऐलान भी कंपनी में अब हो सकते हैं। स्टेफनी मैकमैहन अब अपने हिसाब से काम करेंगी। इसमें ट्रिपल एच उनका साथ देंगे। विंस के जाने से जरूर कुछ रेसलर्स को भी झटका लगा होगा। ब्रॉक लैसनर और रोमन रेंस मौजूदा दौर के सबसे बड़े सुपरस्टार हैं। विंस मैकमैहन का हाथ ही इनको बनाने में रहा। अब देखना होगा कि आगे की स्टोरीलाइन्स किस हिसाब से काम करेंगी।
Published on:
23 Jul 2022 09:11 am
बड़ी खबरें
View AllWWE
खेल
ट्रेंडिंग
T20 वर्ल्ड कप
