5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

इटारसी  की सड़कों पर बढ़ रही गुमठियां, बेपरवाह नपा के अफसर

शहर की भारत टॉकीज से सटी प्रमुख सड़क के किनारे गुमठियां रखने का खेल चल रहा है। हर रात किसी न किसी की गुमठी रखा जाती है और दूसरे दिन से दुकान चालू हो जाती है। गुमठियां रखने के इस खेल से नपा के अफसर बेपरवाह हैं।

less than 1 minute read
Google source verification

image

Sanket Shrivastava

Dec 23, 2015


इटारसी।
शहर की भारत टॉकीज से सटी प्रमुख सड़क के किनारे गुमठियां रखने का खेल चल रहा है। हर रात किसी न किसी की गुमठी रखा जाती है और दूसरे दिन से दुकान चालू हो जाती है। गुमठियां रखने के इस खेल से नपा के अफसर बेपरवाह हैं। इन गुमठियों को हटाने में बाद में नपा के अफसरों के ही पसीने छूट जाएंगे।

भारत टॉकीज के सामने की सड़क और पीछे की सड़क किनारे बिना अनुमति के नपा कार्यालय से चंद कदमों की दूरी पर गुमठियां रखी जा रही हैं और नपा के अफसर हर दिन बढ़ रहे इस अतिक्रमण से अनभिज्ञ हैं। नपा के अफसरों की अनदेखी बाद में नपा के ही गले की फांस बनेगी। अतिक्रमणकारियों को यहां से हटाना मुश्किल होगा।