2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

लीबिया: सुरक्षाबलों और लड़ाकों के बीच चल रहा था संघर्ष, मौका देख 400 कैदी जेल से फरार

ये मामला रविवार को सामने आया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Shweta Singh

•

Updated: 3 Sep 2018, 12:31 PM IST

400 prisoners of libya jail escaped during violence

लीबिया: सरकारी बलों और लड़ाकों के बीच चल रहा था संघर्ष, मौका देख 400 कैदी जेल से फरार

त्रिपोली। लीबिया की राजधानी त्रिपोली की जेल से 400 कैदी फरार हो गए। ये मामला रविवार को आइन जारा जेल से सामने आया है। इस संबंध में लीबिया के न्यायिक पुलिस विभाग के मुताबिक, सरकारी बलों और लड़ाकों के बीच संघर्षो के बीच फायदा उठाकर कैदी जेल से भाग गए।

कैदी जेल के दरवाजे खोलने में कामयाब रहे

न्यायिक पुलिस विभाग ने एक बयान जारी कर कहा, 'आइन जारा जेल में कैदियों के बीच झड़प हो गई। इस दौरान फायरिंग की आवाज सुनाई दी, जिस बीच 400 कैदी भागने में कामयाब रहे।' उक्त बयान के मुताबिक, 'कैदी जेल के दरवाजे खोलने में कामयाब रहे।'

जेल के सुरक्षाकर्मी अपनी जान बचाते हुए भाग खड़े हुए

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक जिस हिंसा का फायदा उठाकर कैदी फरार हुए थे, उस दौरान जेल के सुरक्षाकर्मी अपनी जान बचाते हुए भाग खड़े हुए थे। गौरतलब है कि आइन जारा दक्षिणी त्रिपोली में स्थित है, जहां इस तरह की हिंसक वारदातें होती रही हैं। वहां विद्रोही गुटों के बीच चल रहे इस घमासान को देखते हुए संयुक्त राष्ट्र समर्थित सरकार ने राजधानी में आपातकाल घोषित कर दिया है।

रिहायशी इलाके में एक रॉकेट हमला

आपातकालीन सेवा और प्रत्यक्षदर्शियों इस घटना के बारे में बताया कि रविवार को राजधानी त्रिपोली के रिहायशी इलाके में एक रॉकेट हमला हुआ। इसमें दो लोगों की मौत हो गई। इसके अलावा कई अन्य घायल भी हो गए।

हिंसा में आम नागरिक समेत करीब 39 लोगों की जा चुकी है जान

कहा जा रहा है कि विद्रोही गुटों के बीच चल रहे इस गोलीबारी के बीच हजारों की संख्या में लोग अपने घरों से पलायन कर कहीं शरण ले रहें हैं। आपको बता दें कि हाल ही में त्रिपोली में हुए इस हिंसा में आम नागरिक समेत करीब 39 लोगों की जान जा चुकी है।

ये भी पढ़ें:- यौन हिंसा से बचने के लिए 'नो मैन' कॉन्सर्ट का आयोजन, सिर्फ लड़कियों ने लिया हिस्सा