2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अलवर जेल में बंदी को बुरी तरह पीटा और मांगे इतने लाख की फिरौती

https://www.patrika.com/alwar-news/
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अलवर

•

image

Hiren Joshi

•

Updated: 1 Sep 2018, 5:10 PM IST

Prisoner Beaten In Alwar Jail

अलवर जेल में बंदी को बुरी तरह पीटा और मांगे इतने लाख की फिरौती

अलवर. केन्द्रीय कारागार अलवर में बंदी से मारपीट और फोन कर उसके परिजनों से 20 हजार रुपए की फिरौती मांगने का मामला कोतवाली थाने में दर्ज कराया गया है। पुलिस ने बंदी के परिजनों की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कोतवाल बालाराम चौधरी ने बताया कि रामगढ़ के तिलवाड़ निवासी राजकुमार ने कोतवाली थाने में मामला दर्ज कराया है कि पिछले दिनों रामगढ़ थाना पुलिस ने उसके भतीजे रवि पुत्र जगदीश ओड राजपूत को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। रवि के पिता जगदीश के मोबाइल पर गुरुवार को अज्ञात नम्बरों से फोन आया जिस पर उसके पुत्र रवि के साथ जेल में मारपीट करने की बात कही तथा इससे बचने के लिए 20 हजार रुपए की फिरौती मांगी।

इसके बाद गुरुवार को परिजनों ने अलवर आकर कोतवाली थाने में इसकी शिकायत दी। रवि के परिजनों ने अलवर ओपन जेल में रह रहे हत्या के आरोपी भवानीशंकर गुर्जर को जेल चौराहे पर 20 हजार रुपए देने का प्रयास किया, लेकिन उसने नहीं लिए। इसके बाद रवि के परिजनों ने भवानी शंकर को पकडकऱ पुलिस के हवाले किया। पुलिस ने हिरासत में लेकर भवानी शंकर से पूछताछ की, लेकिन उसने पूरे प्रकरण से अनभिज्ञता जाहिर की। पुलिस ने पूछताछ के बाद उसे छोड़ दिया। पुलिस कॉल डिटेल के आधार पर फोन करने वाले व्यक्ति को पकडऩे का प्रयास कर रही है।

सडक़ हादसों में दो युवकों की मौत'

बानसूर. गांव फतेहपुर के रहने वाले दो युवकों की गुरुवार रात को अलग-अलग हुई सडक़ दुर्घटनाओं में मौत हो गई। दुर्घटना में दो युवकों की मौत से फतेहपुर गांव में शोक छा गया। पिछले एक सप्ताह में क्षेत्र में हुई सडक़ दुघर्टनों में छह जनों की मौत हो गई है। पुलिस ने बताया कि कस्बे के बाइपास रोड पर एक निजी मैरिज गार्डन के सामने गुरुवार शाम बाइक से फतेहपुर निवासी सतेन्द्र उर्फ मोनू शर्माघर जा रहा था। सामने से आ रही एक जीप ने टक्कर मार दी, गंभीर हालत मेंं उसे कोटपूतली बीडीएम अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इधर, फतेहपुर निवासी पूरण जाट बाइक से कोटपूतली से बानसूर आ रहा था। कोटपूतली रोड पर गांव चतुर्भुज के पास एक कार की टक्कर से पूरण घायल हो गया। ग्रामीणों की मदद से कोटपूतली के बीडीएम अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।