20 मार्च 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कांगो में वाहन से टकराया तेल का टैंकर, आग लगने से 50 की मौत, 100 झुलसे

तेल के एक टैंकर की टक्कर दूसरे वाहन से हो गई। टक्कर के बाद उसमें आग लग गई जिसकी वजह से 50 लोगों की मौत हो गई है।

2 min read
Google source verification
 oil tanker road crash

कांगो में वाहन से टकराया तेल का टैंकर, आग लगने से 50 की मौत, 100 झुलसे

किन्शासाः अफ्रीकी देश लोकतांत्रिक कांगो गणराज्य (डीआर कांगो) में तेल के एक टैंकर के सड़क पर दुर्घटनाग्रस्त होने से उसमें आग लग गई। इस भीषण हादसे में 50 लोगों की मौत हो गई है जबकि 100 लोग झुलस गए। कांगो सेंट्रल क्षेत्र के अंतरिम गवर्नर अतौ मतुआना ने इस घटना की पुष्टि की है। अतौ मतुआना ने कहा है कि यह दुर्घटना अटलांटिक महासागर के पास राजधानी किन्शासा को जोड़ने वाले राजमार्ग पर हुई। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, इस हादसे के बाद आग लगने की वजह से आग हाइवे के पास स्थित कुछ घरों में भी लग गई। फिलहाल इस मामले में अभी तक विस्तृत जानकारी नहीं मिल पायी है।

ये भी पढ़ें- डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो में नाव दुर्घटनाग्रस्त, कम से कम 27 लोगों की मौत

टैंकर की दूसरे वाहन से हुई टक्कर
स्थानीय मीडिया के अनुसार, कांगो के पश्चिमी हिस्से में शनिवार को एक राजमार्ग पर तेल के एक टैंकर की दूसरे वाहन से टक्कर हो गई। इस हादसे के बाद उसमें आग लग गई। आग में झुलसकर 50 लोगों की जान चली गई जबकि 100 लोगों का ईलाज अस्पताल में चल रहा है। पुलिस के अनुसार, इस हादसे में मृतकों की संख्या बढ़ सकती है। फिलहाल मौके पर प्रशासन के बड़े अधिकारी पहुंच गए हैं और मामले की जांच की जा रही है।

ये भी पढ़ेंः अमरीकाः मध्यावधि चुनाव में भारतवंशी भी अजमाएंगे किस्मत, पहली बार 12 नेताओं की संसद में पहुंचने की उम्मीद

मई में भी 50 लोगों की हुई थी मौत
इससे पहले इसी साल मई महीने में कांगो के उत्तर पश्चिम क्षेत्र में एक नदी में नाव पलटने से 50 लोगों की मौत हो गई थी। यह दुर्घटना मोमबोयो नदी में हुई। शुआपा प्रांत में हुई दुर्घटना में कई लोगों के शव कुछ दिन बाद बरामद किए गए थे। बताया जाता है कि इस नाव में सवार कई अन्य लोगों का सुराग भी नहीं लग पाया है।