कांगों गणराज्य में ऐसी नौकाएं परिवहन का सबसे सस्ता साधन मानी जाती हैं। ये आमतौर पर 15 से 30 मीटर लंबी और 6 मीटर चौड़ी होती हैं और दर्जनों यात्रियों के साथ 140 टन तक माल ले जा सकती हैं। इन नौकाओं में कोई लाइफ जैकेट नहीं हैं। ये नौकाएं जिन क्षेत्रों में चलती हैं, वहां पाने का बहाव बहुत तेज रहता है, इसलिए लोगों को तैरने में भी खासी कठिनाई होती है। कांगों के परिवहन मंत्री ने कहा कि रात में पर्याप्त रोशनी के बिना किसी भी जहाज पर प्रतिबंध लगाने वाले सख्त नियमों को लागू किया जाएगा। बता दें कि मई में, देश के उत्तर-पश्चिम में इसी तरह की नौका दुर्घटना में 50 लोग मारे गए थे ।