4 अप्रैल 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कैमरून में सिलसिलेवार बम धमाके, कम से कम 30 की मौत

मध्य अफ्रीकी देश उत्तरी कैमरून के एक गांव में एक सैन्य शिविर और बाजार में दो अलग अलग विस्फोटों में अब तक लगभग तीस लोगों की मौत

less than 1 minute read
Google source verification

image

Rakesh Mishra

Sep 03, 2015

Cameroon blast

Cameroon blast

याओन्दे। मध्य अफ्रीकी
देश उत्तरी कैमरून
के एक गांव में आज एक सैन्य शिविर और बाजार में दो अलग अलग
विस्फोटों
में अब तक लगभग तीस लोगों की मौत हो गई और सैकड़ों लोग घायल हो गए।




सेना और पुलिस के सूत्रों ने बताया कि उत्तरी कैमरून में सेना के शिविर के
निकट हुए विस्फोट में लगभग तीस लोगों की मौत हो गई और सैकड़ों लोग घायल हो गए है।
ये विस्फोट सेना के उस शिविर के पास हुआ है, जहां सैनिक नाइजीरिया के बोको हराम के
आतंकवादियों से लड़ रहे है।





सेना के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि बाजार
में हुए दूसरे विस्फोट की जांच कर रही टीम की रिपोर्ट का हम अभी भी इंतजार कर रहे
हैं। बताया जा रहा है कि एक महिला आत्मघाती हमलावर ने पहला विस्फोट किया
था। गौरतलब है कि इससे पहले भी बोकोहरम के आतंकवादियों के द्वारा किए गए
विस्फोट में 13 लोगों की मौत हो गई थी। वहीं कई अन्य घायल हुए थे।