1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

नाइजीरिया : दो गुटों में तीन दिन से चल रही हिंसा में 86 की मौत, 50 घर जलकर खाक

नाइजीरिया के बर्किन लादी इलाके में किसान और चरवाहे के बीच जमीन विवाद में चल रही हिंसा ने व्‍यापक रूप ले लिया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Mazkoor Alam

•

Updated: 25 Jun 2018, 10:22 AM IST

africa

नाइजीरिया : दो गुटों में तीन दिन से चल रही हे हिंसा में 86 की मौत, 50 घर जलकर खाक

नाइजर : एक तरफ नाइजीरिया अपने स्‍टार स्‍ट्राइकर इकर अहमद मूसा की बदौलत रूस में चली रही विश्‍व कप फुटबॉल में शानदार प्रदर्शन कर रही है। अपने ग्रुप मैचों में एक जीत और एक हार की बदौलत वह दूसरे स्‍थान पर है और अर्जेंटीना पर जीत या ड्रा भी उसे दूसरे दौर में पहुंचा सकती है। वहीं नाइजीरिया आंतरिक युद्ध के दौर से गुजर रहा है। मध्य नाइजीरिया के एक गांव में चरवाहों और किसानों के बीच हुई मुठभेड़ में 86 लोगों की मौत की आधिकारिक पुष्टि की गई है। मरने वालों की संख्‍या और ज्‍यादा भी हो सकती है। हो गई। पुलिस ने जानकारी दी कि नाइजीरिया के बर्किन लादी इलाके में यह हिंसा हुई। यह हिंसा पिछले तीन दिनों से चल रही है। इसकी शुरुआत पिछले गुरुवार से ही तब हो गई थी, जब जब किसानों ने चरवाहों पर हमला कर दिया था।

हिंसा में 86 की मौत के साथ 50 घर हुए खाक
राज्य पुलिस कमिश्नर अंडी ऐडी ने बताया कि दो गुटों में हुई झड़प शनिवार को तांडव में बदल गया। इस हिंसा में अब तक 86 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। छह लोग घायल हैं। हिंसा की भयावहता का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि इसमें 50 से ज्‍यादा घरों और दर्जनों वाहनों को दंगाइयो ने जला दिया। पुलिस ने मारे गए लोगों की लाश उनके परिजनों को सौंप दिया है।

इलाके में लगा कर्फ्यू
बता दें कि नाइजीरिया में जमीन को लेकर हमेशा से युद्ध होते रहे हैं। इसका इतिहास काफी लंबा है। विशेषज्ञ इसे नाइजीरिया की सुरक्षा के लिए सबसे बड़ी चुनौती मानते रहे हैं। देश की सरकार तमाम कोशिशों के बावजूद इस पर लगाम लगाने में नाकाम रही है। कानून व्‍यवस्‍था बनाए रखने के लिए राज्य सरकार ने हिंसा के बाद रियोम, बर्किन लादी और साउथ इलाकों में कर्फ्यू लगा दिया है।