1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

वडोदरा: होमवर्क पूरा न करने पर पड़ी थी डांट, गुस्साए छात्र ने स्कूल बंद कराने के लिए कर दी हत्या

होमवर्क पूरा न करने पर पड़ी डांट से गुस्साए छात्र ने स्कूल बंद कराने के लिए नौवीं के छात्र की हत्या कर दी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Shiwani Singh

•

Updated: 24 Jun 2018, 10:27 AM IST

murder

वडोदरा: होमवर्क पूरा न करने पर पड़ी थी डांट, गुस्साए छात्र ने स्कूल बंद कराने के लिए कह दी हत्या

नई दिल्ली। गुजरात के वडोदरा से छात्र की हत्या का एक सनसनी खेज मामला सामने आया है। इस हत्याकांड को गुरुग्रांम के रायन इंटरनैशनल स्कूल में हुए प्रद्युम्न ठाकुर हत्याकांड की तरह देखा जार रहा है। पुलिस के मुताबिक आरोपी छात्र को होमवर्क पूरा ना करने की वजह से स्कूल से डांट पड़ी थी। इसके बाद उसने सोचा की कुछ ऐसा करेगा जिससे स्कूल बंद हो जाए और उसने इसके लिए दूसरे छात्र की हत्या कर दी।

यह भी पढ़ें-दिल्ली: गत्ते के डिब्बों में दो टुकड़ो में मिली महिला की लाश, अभी तक नहीं हो पाई शिनाख्त

स्कूल बंद कराने के लिए छात्र ने की हत्या

डीसीपी आरएस भगोरा ने बताया कि आरोपी छात्र को स्कूल से होमवर्क दिया गया था, लेकिन उसने समय पर होमवर्क पूरा नहीं किया। होमवर्क पूरा नहीं होने की वजह से उसे टीचर से डांट पड़ी थी। स्कूल में पड़ी डांट से वह काफी गुस्से में था। उसने मन बनाया कि वह ऐसा कुछ करेगा, जिससे स्कूल ही बंद हो जाए। आरोपी ने इसके लिए कक्षा नौ के छात्र को निशाना बनाया। उसने मृतक के शरीर पर कई बार धारदार हथियार से वार किया, जिससे स्कूल में ही उसकी मौत हो गई।

हिंसक प्रवृति का है आरोपी छात्र

आरोपी छात्र के माता-पिता के मुताबिक उनका बेटा बहुत हिंसक प्रवृत्ति का है। पुलिस ने जब मामले की जांच की तो शुरूआत में उन्हें मृत के साथ पढ़ने वाले दो छात्रों पर शक हुआ था। बाद में खुलासा हुआ कि स्कूल बंद कराने की वजह से आरोपी छात्र ने इस हत्याकांट को अंजाम दिया था।

यह भी पढ़ें-चेन्नई: टीचर के ट्रांसफर पर स्टूडेंट्स का विरोध प्रदर्शन, स्कूल जाने से भी किया इनकार

मृतक ने कुछ दिन पहले ही लिया था ऐडमिशन

इस घटना ने बहुचर्चित गुरुग्रांम के रायन स्कूल में हुए प्रद्युम्न ठाकुर हत्याकांड की याद ताजा कर दी है। इस केस में भी स्कूल बंद कराने के लिए 11वीं के छात्र ने 7 साल के प्रद्युम्न की हत्या कर दी थी। बता दें कि बच्चे का शव स्कूल के वाॉशरुम में मिला था। शव पूरी तरह से खून से सना हुआ था।