19 दिसंबर 2025,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Agar Assembly Election Result: आगर विधान सभा सीट पर बीजेपी की बड़ी जीत, मधु गहलोत ने कांग्रेस के विपिन वानखेड़े को हराया

Agar Assembly Election Result: आगर विधानसभा सीट पर बीजेपी के मधु गहलोत ने भारी मतों से जीत का दर्ज कराई। मधु गहलोत ने कांग्रेस के विपीन वानखेड़े को 13002 मतों के अंतर से हराया। प्रदेश की आगर विधान सभा सीट पर 85.08 फीसदी मतदान हुआ। आगर मालवा जिले की आगर विधानसभा सीट पर इस बार कांग्रेस और बीजेपी के बीच कड़ी टक्कर रही।

2 min read
Google source verification
agar_assembly_election_result_mp_election_bjp_won.jpg

Agar Assembly Election Result: आगर विधानसभा सीट पर बीजेपी के मधु गहलोत ने भारी मतों से जीत का दर्ज कराई। मधु गहलोत ने कांग्रेस के विपीन वानखेड़े को 13002 मतों के अंतर से हराया। प्रदेश की आगर विधान सभा सीट पर 85.08 फीसदी मतदान हुआ। आगर मालवा जिले की आगर विधानसभा सीट पर इस बार कांग्रेस और बीजेपी के बीच कड़ी टक्कर रही। आगर विधानसभा सीट बीजेपी के लिए सुरक्षित सीट मानी जाती है और यहां लंबे समय से बीजेपी का दबदबा रहा है। लेकिन 2020 के उपचुनाव में कांग्रेस ने यह सीट बीजेपी से छीन ली। लेकिन अब यहां पर कांग्रेस और बीजेपी के बीच सीधा मुकाबला रहा। 166 अजा आगर विधानसभा सीट से बीजेपी अजा मोर्चा जिलाध्यक्ष मधु गहलोत को प्रत्याशी बनाया है। वर्तमान में आगर विधानसभा कांग्रेस के कब्जे में थी।

यहां पढ़ें आगर विधानसभा के बारे में सबकुछ

- पुरुष मतदाता- 1 लाख 17 हजार 238
- महिला मतदाता - 1 लाख 9 हजार 836
- कुल मतदाता- 2 लाख 27 हजार 79

आगर विधानसभा सीट राजनीतिक इतिहास
आगर विधानसभा सीट के राजनीतिक इतिहास की बात की जाए तो बीजेपी के लिए ये सीट मजबूत गढ़ रहा है। 1980 से लेकर यहां 9 चुनाव हुए है। जिसमें से सिर्फ 2 बार कांग्रेस को जीत मिली है। बाकी 7 बार यहां बीजेपी ने बाजी मारी। 1990 और 1993 में बीजेपी को जीत मिली थी लेकिन, 1998 के चुनाव में कांग्रेस के रामलाल मालवीय जीते थे। इसके बाद बीजेपी को ही जीत मिली। मनोहर उटावल 2013 के बाद 2018 के चुनाव में जीते थे।

2020 में हुआ था उपचुनाव
2018 का चुनाव जीतने के 2 साल बाद मनोहर उटावल का यहां से निधन हो गया और 2020 में आगर सीट पर उपचुनाव हुए। कांग्रेस के प्रत्याशी विपिन वानखेड़े और बंटी उटावल के बीच यहां मुकाबला हुआ। इसमें वानखेडे ने 1998 मतों के अंतर से बीजेपी प्रत्याशी को हरा दिया।

ये भी पढ़ें :MP Election 2023: भाजपा और कांग्रेस के उम्मीदवार हैं करोड़पति, हाथ में नकदी लाखों में, बैंक बैलेंस भी भरपूर

ये भी पढ़ें : MP Election 2023: नामांकन का चौथा दिन, 20 अभ्यर्थियों ने दाखिल किए 27 पर्चे जाने किसकी कितनी संपत्ति