11 अप्रैल 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अगार मालवा
video story : सुसनेर से टिकट नहीं मिलने पर निर्दलीय लड़ेंगे गोसंवर्धन बोर्ड उपाध्यक्ष
Play video

video story : सुसनेर से टिकट नहीं मिलने पर निर्दलीय लड़ेंगे गोसंवर्धन बोर्ड उपाध्यक्ष

आगर जिले की सुसनेर सीट से दावेदारी कर रहे पूर्व विधायक व गोसंवर्धन बोर्ड उपाध्यक्ष संतोष जोशी ने विरोध का बिगुल फूंक दिया।

Google source verification

सुसनेर. विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा के उम्मीदवार घोषणा के साथ ही विरोध के स्वर भी उठने लगे हैं। आगर जिले की सुसनेर सीट से दावेदारी कर रहे पूर्व विधायक व गोसंवर्धन बोर्ड उपाध्यक्ष संतोष जोशी ने विरोध का बिगुल फूंक दिया। उनके नेतृत्व में शनिवार को भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक का आयोजन किया गया। इसमें भाजपा उम्मीदवार व वर्तमान विधायक मुरलीधर पाटीदार का विरोध करते हुए टिकट वितरण की नीतियों पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा अगर टिकट नहीं बदला जाता है तो उम्मीदवार का विरोध कर वोट नहीं देने की अपील की शपथ भी ली गई। बैठक में कार्यकर्ताओं द्वारा पांच वर्षों में विधायक के द्वारा कार्यकर्ताओं की उपेक्षा व किए गए अव्यवहार को लेकर कार्यकर्ताओं ने सबके सामने अपनी बात रखी। जोशी ने कहा कि अगर पार्टी टिकट नहीं बदलती है तो वह निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव मैदान में उतरेंगे। बैठक में तय किया गया कि 6 नवंबर को जोशी समर्थकों के साथ नामांकन दाखिल करेंगे। सभी कार्यकर्ता दोपहर 1 बजे सुमन मैरिज गार्डन जामुनिया रोड पर एकत्र होंगे। बैठक के बाद पूर्व मंडी अध्यक्ष दुलेसिंह कलारिया ने घोषणा की भाजपा उद्देश्यों से भटक गई है। वे कई वर्षों से कार्यकर्ता के रूप में कार्य करते आ रहे हैं किंतु अब भाजपा को हम जैसे कार्यकर्ताओं की जरूरत नहीं। इसलिए वे भाजपा की सदस्यता से त्याग पत्र देंगे। साथ ही वर्तमान उम्मीदवार मुरलीधर पाटीदार का खुलकर विरोध करेंगे।