सुसनेर. उज्जैन-झालावाड़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर फिर सड़क हादसा हो गया। इसमें शनिवार-रविवार की दरमियानी रात ढाई बजे सुसनेर से 1 किलोमीटर की दूरी पर स्थित पुराने पेट्रोल पंप के समीप अंधे मोड़ पर उज्जैन से शादी कर माचलपुर लौट रहा परिवार हादसे का शिकार हो गया। हादसे में दो कारें भिड़ गईं। इसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई, वहीं 13 लोग घायल हो गए। 5 गंभीर लोगों को आगर जिला अस्पताल रैफर किया गया है।
जानकारी के अनुसार कार एमपी 09 जेडक्यू 1396 से मालचपुरा का एक परिवार उज्जैन से शादी समारोह में शामिल होकर लौट रहा था। तभी राजस्थान से कार आरजे ०६ यूबी 4179 से उज्जैन मूर्ति लेने जा रही कार ने उनके वाहन को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों वाहनों में सवार 13 लोग घायल हो गए और 1 व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक घनश्याम (५५) पिता गोपीलाल निवासी माचलपुर जिला राजगढ़ है। हादसे में 12 पुरुष व एक महिला घायल है। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची तथा घायलों पुराना बस स्टैंड स्थित शासकीय सिविल अस्पताल लाया गया। यहां डॉ. भूपेंद्र चौधरी, अखिलेश बागी आदि ने इलाज किया गया है। गंभीर घायल 5 लोगों को जिला अस्पताल आगर रैफर कर दिया। रविवार सुबह शव का पोस्टमार्टम सिविल अस्पताल में डॉक्टर अखिलेश बागी ने किया। पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।
ये हुए घायल
हरिप्रसाद पिता विष्णु प्रसाद निवासी कापरेंट, चंद्रप्रकाश पिता मदनलाल निवासी राजोदा, कालूलाल पिता धन्नालाल निवासी राजोदा, महेंद्र पिता पूरनलाल निवासी लातिरी बंदूी, श्यामलाल पिता वेकटलाल निवासी माचलपुर, गिरीश पिता रामगोपाल निवासी माचलपुर, भारत पिता हनुमान राठौर निवासी कोटा, जगदीश पिता धन्नालाल राठौर निवासी राजोदा, महावीर पिता सत्यनारायण राठौर निवासी लाखेरी, पवन पिता राधेश्याम राठौर निवासी लाखेरी, हेमराज पिता महावीर राठौर निवासी राजोपा इटावा, राधा पिता घनश्याम महाजन निवासी माचलपुर घायल हो गए।