3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बेटी को परेशान करने वालों को पिता ने दी खौफनाक मौत, पहले कार से कुचला फिर बोरे में भरी लाशें

बेटी को परेशान करने वाले युवकों को पिता ने पहले कार से मारी टक्कर, फिर डंडे पीट-पीटकर कर हत्या की। शवों को बोरे में भरकर खेत में फेंका।

2 min read
Google source verification
Double Murder Case Expose

बेटी को परेशान करने वालों को पिता ने दी खौफनाक मौत, पहले कार से कुचला फिर बोरे में भरी लाशें

मध्य प्रदेश के आगर मालवा जिले में दो युवकों द्वारा एक युवती को परेशान करने का खौफनाक अंत हुआ है। बताया जा रहा है कि, बेटी को परेशान करने वाले दोनों युवकों को पिता ने हत्या कर शवों को बोरे में भरकर फेंक दिया। ये हरान कर देने वारदात जिले के अंतर्गत आने वाले कानड़ थाना इलाके के बटावदा की है। फिलहाल, मामले का खुलासा होने के बाद पुलिस ने शवों को कब्जे में लिया और आरोपी पिता को भी गिरफ्तार कर लिया है।

इस सनसनीखेज घटना के संबंध में जानकारी देते हुए एसपी संतोष कौरी का कहना है कि, कानड़ थाना पुलिस को ग्राम बटावदा के एक खेत में दो शव होने की सूचना मिली थी। तस्दीक करने पर पाया गया कि, दोनों शव क्षत विक्षत अवस्था में अलग अलग बोरों में भरकर फैंका गया था, जिन्हें बरामद किया गया। शुरुआती पड़ताल के आधार पर पुलिस ने एक संदेही को गिरफ्तार किया। वहीं, जब पुलिस ने संदेही से पूछताछ की तो उसने हत्या का सनसनीखेज खुलासा कर दिया।

यह भी पढ़ें- चाकू से गोदकर युवक की हत्या, आधा दर्जन बदमाशों ने दो भाई और उसके दोस्त पर किया जानलेवा हमला


इस तरह दिया सनसनीखेज हत्या को अंजाम

दरअसल, पुलिस जांच में पता चला था कि, संदेही की बेटी को गोविंद गुर्जर निवासी बंदाव नेवरी जिला देवास परेशान करता था। शनिवार रात जब वो अपने दोस्त एक साथ बाइक पर जा रहे थे तभी पीछे से बोलेरो कार से आरोपी ने उन्हें टक्कर मार दी। कार की चपेट में आने से दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। इसके बाद आरोपी ने बाइक को झाड़ियों में छिपाया और दोनों को अपनी कार में डालकर अपने ही खेत पर ले आया। यहां आरोपी ने दोनों को डंडे से पीट-पीटकर मार डाला। फिर दोनों शवों को अलग अलग बोरों में भरकर फैंक दिया।


ग्रामीणों ने देखी बोरों में भरी लाशें

वहीं, रविवार की सुबह जब ग्रामीणों की नजर संदिग्ध बोरों पर पड़ी तो उन्होंने कोतुहल वश नजदीक जाकर देखा। लेकिन बोरे संदिग्ध मालूम होने पर तुरंत ग्रामीणों ने पुलिस को इसकी सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जब बोरों की पड़ताल की तो उसमें दो लाशें दिखाईं दीं। इसके बाद पुलिस ने पंचनामा बनाकर दोनों शव पोस्टमार्टम के लिए रवाना किए और मामले की जांच शुरु की।


अब इस पड़ताल में जुटी पुलिस

फिलहाल, पुलिस अब पकड़े गए आरोपी से पूछताछ में जुटी हुई है। पुलिस इस पूछताछ में जुटी है कि, वारदात को अंजाम देने में और उसके साथ और कौन कौन शामिल था। हालांकि, आरोपी ने बयान दिया है कि, उसने जिन दोनों लोगों की हत्या की है, वो उन्हें ठीक से नहीं जानता। बस उन्हें मारने की वजह ये है कि, वो दोनों उसकी बेटी को परेशान करते थे।

Story Loader