22 जनवरी 2026,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अगार मालवा

सुसेनर में आधा दर्जन घटनाओं में 12 से भी अधिक घायल

सुविधाओं के अभाव में अधिकांश घायलों करना पड़ा आगर रेफर

Google source verification

सुसनेर. नगर में शुक्रवार को आधा दर्जन हादसे हुए। इसमें 12 से अधिक लोग घायल हो गए। इन्हें सिविल अस्पताल लाया गया। यहां से प्राथमिक उपचार कर अधिकांश मरीजों को आगर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। सुबह 10.30 बजे शहर की सड़क पर स्पीड ब्रेकर से बाइक अनियंत्रित होने से सवार होकर मोबाइल फोन चला रही, लोलकी निवासी रेखाबाई घायल हो गई। अस्पताल लेकर लाया गया। डॉ.अखिलेश बागी ने प्राथमिक उपचार कर इसे जिला अस्पताल रेफर किया। आमला जोड़ के समीप छगोड़ा राजगढ़ निवासी कल्याण सिंह पिता रामवल्लभ व सुमेर सिंह पिता शेरसिंह घायल हो गए। इन्हें सुसनेर थाना प्रभारी अनिलकुमार मालवीय ने अस्पताल पहुंचाया। यहां से डॉ. बागी ने प्राथमिक उपचार कर आगर रेफर कर दिया। दोपहर में 12 बजे जीरापुर-सुसनेर मार्ग पर कालीसिंध नदी के समीप बने अंधे मोड़ पर एक चारपहिया अनियंत्रित होकर पलट गया। इसमें 6 लोग घायल हो गए जिन्हें परिजनों ने सिविल अस्पताल सुसनेर में लाया गया। डॉ. बृजभूषण पाटीदार व डॉ. वैभव भावसार ने प्राथमिक इलाज किया। 3 लोगों को जिला अस्पताल रेफर किया गया है। सूचना स्वास्थ्य विभाग ने थाने पर दी।

हादसे में शहीद (30) पिता रमजान खान, शकील (35) पिता लतीफ खां, बरकत (35) पिता हबीब खां, जफर खां (35) पिता मंसूर अली, शानू (37) पिता भूरे खां और इरशाद (17) पिता हसन खां सभी निवासी सुसनेर घायल हो गए। इसके अलावा विधायक कार्यालय के समीप भी बाइक चालक ने एक अन्य बाइक सवार को पीछे से टक्कर मार दी। दोनों चालक घायल हो गए।