
आगर में रेलवे टिकट आरक्षण केन्द्र का शुभारंभ हो जाने से क्षेत्र की आमजनता को रेलवे रिजर्वेशन सुविधा अब आसानी से प्राप्त होने लगेगी।
आगर-मालवा. आगर में रेलवे टिकट आरक्षण केन्द्र का शुभारंभ हो जाने से क्षेत्र की आमजनता को रेलवे रिजर्वेशन सुविधा अब आसानी से प्राप्त होने लगेगी। रेल यात्रा के संबंध में जानकारियां भी मिल सकेगी । केन्द्र शासन एवं राज्य शासन द्वारा अम जन के हितों को ध्यान में रखते हुए अनेक जनकल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही हैं। इनका लोगों को लाभ लेना चाहिए।
यह बात सांसद मनोहर ऊंटवाल ने रविवार को नगर में जनसुविधा के लिए नवीन रेलवे टिकट आरक्षण केन्द्र के शुभारंभ अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित होकर कही। कार्यक्रम को विधायक आगर गोपाल परमार ने संबोधित करते हुए कहा कि केन्द्र सरकार एवं राज्य सरकार की योजनाओं का मैदानी स्तर पर क्रियान्वयन कर पात्रों का लाभ दिया जा रहा है। संबल योजनांतर्गत गरीबों एवं मजदूरों के जनकल्याण के लिए कई योजना राज्य शासन द्वारा संचालित कर आर्थिक रूप से सशक्त बनाया है। जिले में नवीन सिंचाई परियोजनाओं का निर्माण किया गया है, जिससे जिले के सिंचाई रकबे में बढ़ोत्तरी हुई हैं । किसानों का इसका लाभ प्राप्त हो रहा है।
सुसनेर विधायक मुरलीधर पाटीदार ने कहा कि इस केन्द्र के खुल जाने से अब लोगों को रेलवे टिकट रिजर्वेशन में आसानी होगी। विधायक ने मुख्यमंत्री जनकल्याण संबल योजना की जानकारी दी। टिकट आरक्षण केन्द्र का अतिथियों ने फीता काटकर शुभारंभ किया। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष कलाबाई गुवाटिया, कलेक्टर अजय गुप्ता, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष भेरूसिंह चौहान, नपाध्यक्ष प्रतिनिधि पिंटू जायसवाल, कैलाश गवली, भाजयुमो जिलाध्यक्ष मयंक राजपूत, ओम मालवीय एवं अन्य जनप्रतिनिधि व अधिकारी उपस्थित थे। संचालन सुधीर भाई जैन ने किया।
डाक घर में मिलेगी टिकट
मंडल रेल प्रबंधक कोटा उपेन्द्रचंद्र जोशी ने कहा कि रेलवे टिकट आरक्षण केन्द्र डाक विभाग एवं रेलवे विभाग के सहयोग से संचालित होगा। अधीक्षक डाक घर संभाग उज्जैन एन मौरे ने रेलवे टिकट आरक्षण केन्द्र पर मिलने वाली सुविधाओं के बारे में बताया गया। समारोह में प्रधानमंत्री सुकन्या समृृद्धि योजनांतर्गत डाक विभाग द्वारा खोले गए खातों की पासबुक का वितरण को अतिथियों द्वारा किया गया।
लोगों को होना पड़ता था परेशान
क्षेत्र में लंबे समय से रेलवे लाइन की मांग की जा रही है। रेलवे लाइन नहीं होने से क्षेत्र का समूचित विकास भी नहीं हो पा रहा है। वहीं रेलवे रिजर्वेशन और सामान्य टिकट लेने के लिए भी उज्जैन जाना पड़ता था।
ऐसी स्थिति में लोगांे को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। शहर में अब रेलवे टिकट घर सुविधा आ जाने से लोगों को उज्जैन जाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। अब डाक घर से ही रेलवे रिजर्वेशन हो जाएगा।
Published on:
30 Jul 2018, 9:00 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.