4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

12 घंटे लगातार दौड़ लगाने वाले X MLA बलजीत यादव को ED ने क्यों किया गिरफ्तार? जानें पूरी इनसाइड स्टोरी

Baljeet Yadav Arrest News: मंगलवार रात दिल्ली-जयपुर हाईवे पर शाहजहांपुर टोल प्लाजा के पास से उन्हें हिरासत में लिया गया और रातभर चली लंबी पूछताछ के बाद जयपुर क्षेत्रीय इकाई ने उन्हें आधिकारिक तौर पर गिरफ्तार कर लिया।

2 min read
Google source verification

अलवर

image

Jayant Sharma

Feb 04, 2026

पूर्व एमएलए बलजीत यादव काली शर्ट में, उन्होंने भ्रष्टाचारियों को पकड़वाने के लिए स्कीम भी रखी थी

ED Arrests Former MLA Baljeet Yadav: राजस्थान की राजनीति में 'काले कपड़ों' और 'अनोखे विरोध प्रदर्शनों' के लिए मशहूर बहरोड़ के पूर्व विधायक बलजीत यादव (Baljeet Yadav) को प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने गिरफ्तार कर लिया है। मंगलवार रात दिल्ली-जयपुर हाईवे पर शाहजहांपुर टोल प्लाजा के पास से उन्हें हिरासत में लिया गया और रातभर चली लंबी पूछताछ के बाद जयपुर क्षेत्रीय इकाई ने उन्हें आधिकारिक तौर पर गिरफ्तार कर लिया।

जनता के लिए दौड़ने वाले नेता पर 'फंड गबन' का आरोप

बलजीत यादव वही नेता हैं जिन्होंने युवाओं के हक और भ्रष्टाचार के खिलाफ जयपुर के सेंट्रल पार्क में सुबह से शाम तक बिना रुके दौड़ लगाकर सुर्खियां बटोरी थीं। उन्होंने अपने क्षेत्र में पोस्टर लगवाकर भ्रष्टाचार उजागर करने वालों को 51,000 रुपए का इनाम देने का वादा किया था। लेकिन आज विडंबना देखिए कि ईडी ने उन्हें खुद भ्रष्टाचार और MLA LAD फंड के दुरुपयोग के मामले में सलाखों के पीछे पहुंचा दिया है।

क्या है पूरा मामला? (3.72 करोड़ का गणित)

ईडी की जांच के अनुसार, मामला साल 2021-22 का है। बहरोड़ विधानसभा क्षेत्र के 32 सरकारी स्कूलों के लिए बैडमिंटन और क्रिकेट किट खरीदने के नाम पर विधायक कोष से 3.72 करोड़ रुपए जारी किए गए थे।

जांच में सामने आए ये गंभीर बिंदु:

  • फर्जी बिलिंग: किट की खरीद के नाम पर कागजों में हेराफेरी की गई।
  • बिना सप्लाई पेमेंट: आरोप है कि स्कूलों में सामान पहुंचा ही नहीं, लेकिन पेमेंट ठेकेदारों को कर दिया गया।
  • मनी लॉन्ड्रिंग: भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) की FIR के आधार पर ईडी ने PMLA एक्ट के तहत जांच की, जिसमें पैसे की हेराफेरी के पुख्ता सबूत मिले। जनवरी में हुई छापेमारी ने खोल दी पोल
  • आपको बता दें कि 24 जनवरी 2025 को ईडी ने बलजीत यादव के जयपुर, दौसा और बहरोड़ स्थित 10 ठिकानों पर एक साथ सर्च ऑपरेशन चलाया था। इस छापेमारी के दौरान कई महत्वपूर्ण दस्तावेज और डिजिटल सबूत जब्त किए गए थे। ईडी सूत्रों का कहना है कि जब्त किए गए दस्तावेजों और बैंक ट्रांजेक्शन के मिलान के बाद ही यह गिरफ्तारी सुनिश्चित की गई है। बलजीत यादव को अब विशेष अदालत में पेश किया जाएगा, जहाँ ईडी उनकी रिमांड की मांग करेगी। इस गिरफ्तारी के बाद बहरोड़ और राजस्थान की राजनीति में हड़कंप मच गया है, क्योंकि बलजीत यादव खुद को 'भ्रष्टाचार का काल' बताकर जनता के बीच पेश करते रहे हैं।
Story Loader