18 जनवरी 2026,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अगार मालवा

इंदौर से दिल्ली जा रही बस पर बरसाए पत्थर, तीन यात्री गंभीर घायल

सुसनेर-सोयत के बीच नेशनल हाईवे पर 4-5 लोगों ने बस पर पथराव किया। इस घटना में तीन यात्री घायल हो गए। घटना शनिवार देररात की बताई जा रही है। पथराव में 3 यात्री घायल हुए हैं।

Google source verification

सोयतकलां. सुसनेर-सोयत के बीच नेशनल हाईवे पर 4-5 लोगों ने बस पर पथराव किया। इस घटना में तीन यात्री घायल हो गए। घटना शनिवार देररात की बताई जा रही है। पथराव में 3 यात्री घायल हुए हैं। इनका सोयत के शासकीय अस्पताल में प्राथमिक उपचार कर 2 घायलों को झालावाड़ रैफर किया गया। पथराव से बस के कांच फूटे हैं। यह बस इंदौर से दिल्ली जा रही थी। घटना में वाहन चालक, महिला निवासी पाटन जिला झालावाड़ और गोविंदनाथ (40) निवासी दिल्ली घायल हुए हैं। फिलहाल घटना को लेकर अब तक किसी ने थाने में मामला दर्ज नहीं कराया है। बस देर रात ही यात्रियों को लेकर दिल्ली रवाना हो गई। सुसनेर थाना प्रभारी गगन बादल ने बताया मामले में अभी तक शिकायत करने कोई नहीं आया है। घटनास्थल का मुआयना किया है। पुलिस अपनी ओर से घटना की जांच कर रही है। साथ ही पीडि़तों से भी संपर्क करने का प्रयास हो रहा है।

 

दो बाइक भिड़ी, एक युवक घायल, डॉयल-100 ने भेज अस्पताल
अकोदिया. अकोदिया-कड़वाला जोड़ के पास रविवार को शाम 6 बजे दो बाइकों की भिड़ंत हो गई। इसमें एक युवक गंभीर घायल हो गया। डॉयल-100 घटनास्थल पर पहुंची और घायल को तुरंत अस्पताल पहुंचाया। प्राप्त जानकारी के अनुसार सलसलाई थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम मोदीपुर निवासी देवसिंह (३२) पिता कन्हैयालाल मालवीय कड़वाल से मोदीपुर आ रहा था। उसी समय यह हादसा हुआ है। भीड़ ने तुरंत सलसलाई थाने की डॉयल-100 को सूचना दी। घटनास्थल पर पायलट अरविंद मेवाड़ा, प्रधान आरक्षक महेंद्र पाल पहुंचे व घायल को शुजालपुर सिविल अस्पताल। डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार। दूसरा बाइक सवार दुर्घटना के तुरंत बात बाइक लेकर घटनास्थल से फरार हो गया।