
राजगढ़ लोकसभा हॉट सीट
सुसनेर : लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण मे राजगढ़ संसदीय क्षेत्र के सुसनेर विधानसभा मे सुबह 7 बजे से मतदान की शुरुआत काफ़ी तेज हुई। लेकिन बढ़ते तापमान ने मतदाताओं को घर मे छिपने के लिए मजबूर कर दिया है। सुबह के समय कई पोलिंग बूथ पर मतदाताओं की लंबी कतार देखी गई है। इस दौरान लोकतंत्र को मजबूत करने कई रोचक तस्वीरे सामने आई है। कही 100 वर्ष पूरा कर चुके बुजुर्ग मतदान केंद्र पहुँचे तो कही पहली बार वोट डालने युवाओं की भीड़ दिखी। खासतौर पर महिलाए भी जागरूक नजर आ रही है। महिलाए कुछ घंटे के लिए चूल्हा चौका छोड़कर कड़ी धुप मे लंबी कतारो मे लगकर प्रत्याशी को जिताने के लिए वोटिंग मे बढ़चढ़कर हिस्सा ले रही है। वही नगरीय क्षेत्र मे गोद में बच्चे को लेकर मतदान करने पहुंची। 5 माह के आदि जैन को लेकर मतदान के लिए वोट पर महिला डटी रही साथ ही मतदान केंद्र पर पंक्ति वध महिला वोटर नेहा जैन ने रखा ख्याल। तो वही दूसरी और ग्राम परसुलियाकला मे 65 वर्षीय दिव्यांग मोहनलाल ने मतदान केंद्र पहुंचकर मतदान किया, मोहनलाल ने कहा की हम दिव्यांग मतदाता भी सक्षम मतदाता है।
समीप ग्राम गरडा मे क्षेत्रीय विधायक भैरो सिँह बापू ने मतदान केंद्र पहुंचकर मतदान किया। सुसनेर विधानसभा क्षेत्र मे दोपहर 1 बजे तक 45% ही मतदान हुआ है। 2 घंटो तक मतदाता घरो से निकलते रहे तथा सुबह 9 बजे तक 18.70%, सुबह 11 बजे 37.20% मतदान हो गया। जिसके बाद गर्मी बढ़ने के कारण लोगों के घरो से निकलने का क्रम घटने लगा और दोपहर 1 बजे तक 53.20% प्रतिशत मतदान हो सका। दोपहर 1 बजते ही गर्म हवा के थपेड़े चलने लगे तथा पारा 41. डिग्री पहुंच गया। जिससे दोपहर के समय मे मतदाताओं की दिलचस्पी नहीं दिखाई दे रही है।
Published on:
07 May 2024 01:50 pm

बड़ी खबरें
View Allअगार मालवा
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
