25 जनवरी 2026,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

The Kerala Story मूवी का टिकट फ्री में बांटे, आगरा में क्या बोलीं महिलाएं?

The Kerala Story Movie: भाजयुमो ब्रजक्षेत्र के मंत्री गौरव रजावत ने फ्री में टिकट पाने के लिए अपने कई मोबाइल नंबर भी जारी किए हैं।

2 min read
Google source verification
movie.jpg

रविवार को भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के पदाधिकारियों ने हिन्दू महिलाओं और युवतियों को फ्री टिकट बांटे। फिल्म देखने के लिए भी महिलाओं खासी भीड़ आ रही है। भाजयुमो ब्रजक्षेत्र के मंत्री गौरव रजावत ने दोपहर 12 बजे के शो के दो सिनेमाघरों में 300 से अधिक टिकटें फ्री में बांटी है।

गौरव रजावत का दावा-केरल में 77% महिलाओं का कनवर्जन हुआ
धर्म परिवर्तन और लव जिहाद पर ‘दी केरला स्टोरी’ फिल्म बनी है। ब्रजक्षेत्र युवा मार्चा के मंत्री गौरव रजावत का दावा है कि केरल में 40 हजार से अधिक करीब 77% महिलाओं का कनवर्जन हुआ है। धर्म परिवर्तन को रोकना हमारा कर्तव्य है। ये कोई फिल्म नहीं है। ये सत्यता है।”

उन्होंने आगे कहा, “PFI और SFI केरल को इस्लामिक स्टेट बनाने की कोशिश कर रहे हैं। STF केरल ने हाईकोर्ट में धर्म परिवर्तन पर अपना हलफनामा दिया है।”

महिलाओं और युवतियों को निःशुल्क टिकट दिया गया
रविवार सुबह नेशनल हाईवे पर श्री टॉकिज पर गौरव रजावत अपने कार्यकर्ताओं के साथ पहुंच गए। टॉकिज में रिलीज हुई दी केरला स्टोरी का पहला शो 12 बजे शुरू हुआ। पहले शो पर गौरव रजावत ने 200 टिकटें युवतियों और महिलाओं को निशुल्क बांटीं। इसके बाद एसआरके मॉल में 3.40 के शो पर 100 से अधिक टिकटें बांटी गईं। जिनपर कॉल करके महिलाएं और युवतियां अपनी टिकट कंफर्म करवा सकती हैं।


क्या बोलीं महिलाएं?
श्री टॉकिज पर दी केरला मूवी देखने पहुंची एक युवती ने कहा कि उन्हें पता चला है कि फिल्म में धर्म परिवर्तन और लव जिहाद के बारे में बताया गया है। कि किस तरह से हिंदु महिलाओं और युवतियों को लोग जाल में फंसा लेते हैं और फिर उनके साथ गलत सलूक करते हैं। इसकी जानकारी करने के लिए वे मूवी देखने पहुंची हैं। अपने साथ वे अपने रिश्तेदारों को भी लेकर आयी हैं। ताकि धर्म परिवर्तन और लव जिहाद से बचा जा सके।