सुसनेर. आगर—मालवा जिले के सुसनेर तहसील में एक महिला की बेरहमी से हत्या कर दी गई। हत्या का आरोप महिला के साथ रिलेशनशिप में रहने वाले युवक पर है। जानकारी के अनुसार महिला 2 बच्चों के साथ खाना बना रही थी तभी किसी बात को लेकर युवक से उसका विवाद हो गया। इससे गुस्साए युवक ने दरांते के 3 वार कर दिए। जिससे उसकी मौत हो गई।
2 बच्चों की मां थी महिला
2 बच्चों की मां है उसको पारिवारिक विवाद के चलते लोहे के घास काटने के दरांते से 3 बार वार कर मौत के घाट उतार दिया, महिला उस समय खाना बना रही थी, जब आरोपी ने पीछे से जानलेवा वार किए। जिससे उसकी वहीं मौत हो गई। आरोपी को सुसनेर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है और मामले में जांच में जुटी है। घटना मंगलवार सुबह 8.30 बजे निपानिया जोड़ की है। सुसनेर थाना प्रभारी विजय सागरीया ने बताया मृतिका रेशमा 35 साल दो बच्चों और युवक नितिन बावरी 42 साल निवासी अमरावती महाराष्ट्र के साथ निपानिया जोड़ स्थित वेयर हाउस के गोडाउन में रहकर मजदूरी करती थी। मंगलवार सुबह दोनों के बीच पारिवारिक विवाद होने पर नितिन पिता शंकर बावरी ने पहले तो जमकर पिटाई की और फिर घास काटने के लोहे के दरांते से वार कर निर्मम हत्या कर दी।
सूचना मिलने पर एसडीपीओ पल्लवी शुक्ला सहित पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को राउंड अप किया गया है। जिससे पूछताछ की जा रही है, इन्ही के साथ काम करने वाली एक अन्य महिला मजदूर ने बताया कि नितिन रेशमा का दूसरा पति है, और पहले पति को छोड़ कर इसके साथ रह रही थी और इससे इसके 2 बच्चे भी हैं।