अगार मालवा

युवती को छेड़ा तो बदमाश को कर दिया नंगा, देखे फोटो…

ग्राम पाट का मामला: वीडियो वायरल होने के बाद पहुंचे पुलिस अधिकारी, ग्रामीण व आरोपी युवक दोनों पर दर्ज किया प्रकरण

2 min read
police,naked,teasing,

माकड़ौन/उज्जैन. माकड़ौन थाना क्षेत्र के ग्राम पाट में युवती के साथ छेड़छाड़ करने वाले एक युवक को गुरुवार दोपहर सैकड़ों गांव वालों ने नग्न कर रस्सी से बांधकर गांव में घुमाया और लात घूंसों से उसकी पिटाई कर छोड़ दिया। करीब ३ से ४ घंटे चले हंगामे के बाद भी पुलिस मौके पर नहीं पहुंची। मामले में पाट आरक्षक चौकी केंद्र ने युवती की शिकायत पर युवक के खिलाफ छेड़छाड़ का प्रकरण दर्ज किया है। वहीं युवक से मारपीट करने वाले २५ से ३० ग्रामीणों के खिलाफ भी प्रकरण दर्ज किया है।
माकड़ौन पुलिस का कहना है कि छेड़छाड़ करने वाला युवक फरार है, जबकि ग्र्रामीणों द्वारा युवक को नग्न कर गांव में जुलूस निकालने और मारपीट करने का वीडियो जब शाम को वायरल हुआ तो एडिशलन एसपी मनीष खत्री भी पाट पहुंच गए। यहां ग्रामीणों ने कुछ युवकों द्वारा आतंक मचाने की शिकायत करते हुए दोपहर में पाट निवासी १९ वर्षीय युवती के साथ छेड़छाड़ करने की शिकायत की।
माकड़ौन थाना प्रभारी यशवंत पाल ने बताया कि पाट चौकी के गांव पाट में युवती की चाय की दुकान है। दुकान के सामने ही कबाड़ी की दुकान चलाने वाले जावेद मुल्तानी निवासी तनोडिय़ा ने चाय का ऑर्डर दिया। जब लड़की उसकी दुकान पर चाय देने पहुंची तभी जावेद ने उसका हाथ पकड़कर छेड़छाड़ करते हुए किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। घटना दोपहर 1 बजे की बताई जा रही है। टीआइ ने बताया कि मारपीट करने वाले ग्रामीणों की वीडियो के आधार पर शिनाख्त कर गिरफ्तार किया जाएगा। आरोपी युवक घटना के बाद से अब तक फरार है, जिसे तलाश किया जा रहा है।
गिरफ्तार करने में घबरा रही पुलिस
जानकारी में सामने आया कि दोपहर १.३० बजे से दोपहर ४ बजे तक ग्रामीणों ने युवक को क्षेत्र में नग्न कर घुमाया और उसके साथ मारपीट की, जिसके चलते युवक घायल हुआ है। वहीं सूत्रों से जानकारी मिली है कि पुलिस भी घायल युवक को फिलहाल गिरफ्तार करने से कतरा रही है। इधर तराना एसडीओपी सूर्यवंशी ने भी मौके पर पहुंचकर पीडि़ता से पूछताछ की। सूर्यवंशी ने मीडिया को बताया कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

ये भी पढ़ें

खाई खोदकर बंद कर दिया आम रास्ता, गुस्साए ग्रामीणों ने थाना घेरा

Published on:
30 Mar 2018 08:03 am
Also Read
View All

अगली खबर