21 दिसंबर 2025,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बस स्टैंड पर यातायात व्यवस्था बदहाल: बस संचालकों की मनमर्जी और अवैध पार्किंग बन सकती है विवाद का कारण

बस स्टैंड पर यातायात व्यवस्था सुधारने के प्रति जिम्मेदारों का ध्यान नहीं है। इसी कारण आए दिन यहां पर विवाद की स्थिति बनती है। बदहाल यातायात व्यवस्था और अवैध पार्किंग के चलते किसी भी दिन यहां पर बड़ा हादसा हो सकता है।

2 min read
Google source verification

image

Ujjain Desk

Jul 26, 2017

mp news, patrika news, agar malwa, bad traficc, pr

mp news, patrika news, agar malwa, bad traficc, problem

आगर-मालवा.
बस स्टैंड पर यातायात व्यवस्था सुधारने के प्रति जिम्मेदारों का ध्यान नहीं है। इसी कारण आए दिन यहां पर विवाद की स्थिति बनती है। बदहाल यातायात व्यवस्था और अवैध पार्किंग के चलते किसी भी दिन यहां पर बड़ा हादसा हो सकता है। बुधवार को भी अवैध रूप से खड़े एक चारपहिया वाहन चालक और बस संचालक में विवाद हो गया। हालांकि लोगों ने इसे शांत करवा दिया। बस स्टैंड पर हमेशा की भांति बुधवार को भी अव्यवस्था दिखाई दी। यहां पर लोग रेंगती बसों से परेशान हो जाते हैं तो कभी अवैध पार्र्किंग से। ऐसा नहीं है कि किसी को इस बारे में खबर न हो।

बसो की रेंगती चाल से सब परेशान: स्टैंड से रोज सैकड़ों बसें निकलती हैं। बस जहां खड़ी होती है वहां से स्टैंड के बाहर निकलने में ज्यादा से ज्यादा 10 सेकंड लगत हैं, लेकिन बस संचालक की मनमानी का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि एक बस को अपने स्थान से बाहर निकलने में करीब 5 से 10 मिनट तक लग जाते हैं। इस रेंगती चाल के कारण भी सबसे ज्यादा जाम लगता है।

अवैध पार्किंग भी विवाद का कारण :
स्टैंड पर केवल बसों के खड़े होने के लिए ही जगह निर्धारित है जबकि अन्य चारपहिया वाहनों के दरगाह मैदान पर जगह निर्धारित की, लेकिन चारपहिया वाहन संचालक भी मनमर्जी चलाते हैं। दरगाह मैदान की बजाए ये अपने वाहन बस स्टैंड परिसर में ही खड़े कर देते हैं।

जवाबदारों की अनदेखी:
पुलिस की ओर से एक जवान की ड्यूटी लगाई गई है, लेकिन जवान ध्यान नहीं देता। जवान के सामने ही वाहन बस स्टैंड पर पार्क कर दिए जाते हैं। बस संचालक भी रेंगते हुए वाहन निकालते हैं फिर भी जवान कार्रवाई नहीं करता है। बुधवार को जो विवाद हुआ वह भी जवान के बैठने वाली पुलिस चौकी के समीप ही हुआ।

रोजाना विवाद:
जवाबदारों की उपस्थिति में यह सबकुछ होता है बावजूद सुधार के प्रति आज तक सुध नहीं ली गई। छोटे-मोटे विवाद रोज होते हैं। इनको स्थानीय लोग ही समझा-बुझाकर सुलझा लेते हैं।

यह सही बात है बस स्टैंड पर यातायात व्यवस्था थोड़ी खराब है। अभी हमारे पास बल की कमी है। अवैध पार्किंग व मनमानी करने पर बस संचालकों पर कार्रवाई की जाएगी। बेहतर व्यवस्था देने का प्रयास करेंगे।

आरसी गुप्ता,
डीएसपी, यातायात थाना