27 जनवरी 2026,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

चंद्रयान 3 की सफल लैंडिंग पर किन्नर समाज ने भी जताई खुशी

भारत के मिशन CHANDRAYAN चंद्रयान 3 की सफलता का जश्न पूरे देश में मनाया जा रहा है। वहीं इस मौके पर किन्नर समाज ने भी अपनी खुशी जाहिर की, और किन्नर महामंडलेश्वर टीना मां ने ऐतिहासिक सफलता के लिए ISRO के वैज्ञानिकों को बधाई दिया है।

less than 1 minute read
Google source verification
चंद्रयान 3 की सफल लैंडिंग पर किन्नर समाज ने भी जताई खुशी

चंद्रयान के सफल लैंडिगं के बाद बधाई देतीं किन्नर महामंडलेश्वर कौशिलयानंद गिरि

प्रयागराज: भारत के मिशन चंद्रयान 3 के सफल लैंडिगं के बाद उत्तर प्रदेश किन्नर बोर्ड की सदस्य टीना मां ने भी मिठाई बांट कर अपनी खुशी जाहिर की। किन्नर महामंडलेश्वर टीना मां ने कहा कि इसरो के वैज्ञानिकों की मेहतन से आज का दिन दुनिया के इतिहास में भारत के नाम स्वर्णिम अक्षरों में लिखा जाएगा। इस ऐतिहासिक सफलता के लिए टीना मां ने इसरो ISRO के सभी वैज्ञानिकों और देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बधाई दिया। उन्होने कहा कि इस पल का इंतजार भारतवासियों को कई सालों से था, और आज नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हमारे वैज्ञानिकों की टीम ने उस इंतजार को खत्म किया। साथ ही दुनिया को भी बताया कि भारत की क्षमता के आगे कोई भी लक्ष्य असंभव नहीं है।इसके अलावा प्रयागराज में कई जगहों पर लोगों द्वारा पटाखे फोड़ कर तो कहीं तिरंगा लहरा कर लोगों ने अपनी अपनी खुशी का इजहार किया।लोगों ने खुशी में झूमते हुए भारत माता के जयकारे भी लगाए।