
रास्तों में गंदगी से निकला मुश्किल
कॉलोनी की गलियों में घुटनों तक पानी भरा हुआ है। ऐसे में लोग घरों में कैद होकर रह गए हैं। थोड़ी सी तेज बारिश होने पर घरों के भीतर तक पानी भर जाता है। जिससे घरों में रखा फर्नीचर सहित अन्य सामान खराब हो रहा है। कुछ लोगों के माकानों की दहलीज तक सीवेज का पानी पहुंच गया है। ऐसे में उनका निकलना मुश्किल हो रहा है।
बोरिंग का गंदा पानी पी रहे लोग, बीमारी का डर
स्वर्णकुंज कॉलोनी के रहवासी सलिल श्रीवास्तव ने बताया कि यहां सभी घरों में बोरिंग का पानी आता है। घरों के चारो ओर खाली पड़े प्लाटों और रास्तों में सीवेज और गंदा पानी भरा होने से यह रिसकर बोरिंग में भर रहा है। जो पानी नहाने लायक तक नहीं है उसी बदबूदार पानी को हम लोग पीने को मजबूर हैं।
समस्याएं हल नहीं हुईं तो करेंगे चक्काजाम
स्वर्णकुंज कॉलोनी के रहवासियों का कहना है कि जल्द से जल्द हम लोगों की समस्याओं का समाधान नहीं किया गया तो चक्काजाम करेंगे। कॉलोनी के लोगों ने आने वाले चुनाव में मतदान का बहिष्कार करने की बात कही है।कॉलोनी में लोगों को सडक़ स्ट्रीट लाइट तक की सुविधा नही हैं। ऐसे में शाम होते ही अंधेरा छा जाता है। चारो ओर पानी भरा होने के कारण घरों के बाहर सांप, बिच्छू जैसे जहरीले जीव जंतु घूमते हैं।
ताले में बंद है कॉलोनी का पार्क, बच्चे परेशान
कॉलोनी के लोगों का कहना है कि स्वर्णकुंज कॉलोनी के पार्क में ताला बंद होने से बच्चे और बुजुर्ग घरों में कैद होकर रह गए हैं। बच्चों को खेलने की जगह नहीं होने से उनकी शारीरिक एक्टीविटी नहीं हो पा रही है। बुजुर्गों को भी सुबह-शाम तफरीह करने सडक़ पर जाना पड़ता है।
जहां बोरिंग में गंदा पानी जा रहा है, वहां मलवा डलवाकर बंद किया जाएगा। सीवेज के पानी की निकासी के लिए फाइल मंजूर हो चुकी है। जल्द लोगों को इस समस्या से निजात दिलाएंगे। सीसी सडक़ भी मंजूर है, जल्द काम होगा।
रूमा वीरेंद्र राजपूत, पार्षद, वार्ड 85
मैं 8 महीने की गर्भवती हूं। बोरिंग से घर में आने वाले सीवेज युक्त पानी से बच्चे बीमार हो रहे हैं। घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो रहा है। हम लोगों की समस्या कोई सुनने वाला नहीं है। गंदगी और बदबू के बीच घुट रहे हैं।
ज्योति साहू, रहवासी स्वर्णकुंज
सीवेज का पानी बोरिंग में भर रहा है। यह पानी पीने से हम बीमार हो गए और 4 दिन अस्पताल में भर्ती रहना पड़ा। रास्ते में पानी भरा होने से लोगों ने कार को धक्का देकर बाहर निकाला, तब हम अस्पताल पहुंच पाए। जीना दूभर हो रहा है।
सलिल श्रीवास्तव, स्वर्णकुंज
घरों के आसपास सीवेज भरा है। बोर में भी सीवेज का पानी जा रहा है। यही पानी हम लोग पी रहे हैं। यह इतना दूषित है कि पीना तो दूर नहाने तक के लायक नहीं है। रास्ते में घुटनों से ऊपर पानी भरा है। बच्चे स्कूल नहीं जा पा रहे हैं। हम लोग घरों में कैद होकर रह गए हैं।
मनीषा दोहरे, रहवासी स्वर्णकुंज
प्रशासन सोसायटी को अपने अंडर में लेकर सडक़, सीवेज, जल भराव की समस्या को दूर करे। घर के चारो ओर सीवेज का पानी भरा हुआ है। इससे उठने वाली बदबू से घर के भीतर बैठना मुश्किल हो जाता है।
सत्यनारायण शर्मा, रहवासी स्वर्णकुंज
सीवेज युक्त गंदा पानी पीने से बच्चे बीमार हो रहे हैं। घर से आने-जाने पर गंदे पानी के बीच से आना होता है। ऐसे में यह गंदा पानी और सीवेज घरों के भीतर किचन और बेडरूम तक पहुंच रहा है। घर का दरवाजा खोलते ही गंदगी और बदबू के कारण रहना मुश्किल हो रहा है।
सविता गौर, रहवासी स्वर्णकुंज
कॉलोनी में सबसे ज्यादा सीवेज की समस्या है। रास्तों के साथ घरों के चारो ओर प्लॉटों में सीवेज का पानी भरा है। हम लोग बीते 10 वर्षों से नारकीय जीवन जीने को मजबूर हैं। इसके बाद भी हम लोगों की कोई सुनवाई नहीं हो रही है।
सीएल राजौरिया, स्वर्णकुंज
Published on:
23 Jul 2023 09:31 pm
बड़ी खबरें
View Allअगार मालवा
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
