20 जनवरी 2026,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

नाइजीरिया की अल्सा यूनिवर्सिटी में छाया आगरा का देवांश, 12 साल की उम्र में दो बार मिली डॉक्टरेट की उपाधि

Devansh Got Doctorate Degree: उत्तर प्रदेश की ताजनगरी आगरा के 12 साल के बच्चे को नाइजीरिया की अल्सा यूनिवर्सिटी ने डॉक्टरेट की मानद उपाधि प्रदान की है। यह उपाधि इस बच्चे को दोबारा मिली है। आइए जानते हैं कौन है ये 12 साल का बच्चा?

3 min read
Google source verification

आगरा

image

Vishnu Bajpai

Oct 24, 2023

Devansh Got Double Doctorate Degree.jpg

Devansh Got Double Doctorate Degree: ताजनगरी के गांव बरारा के रहने वाले किसान के बेटे देवांश धनगर को 12 साल की उम्र में दूसरी बार डाक्टरेट की मानद उपाधि मिली है। यह उपाधि नाइजीरिया की अल्सा यूनिवर्सिटी ने दी है। इससे पहले उन्हें अमेरिका की एक यूनिवर्सिटी ने डॉक्टरेट की मानद उपाधि दी थी। नाइजीरिया से डॉक्टरेट की मानद उपाधि मिलने से बच्चे के परिजनों में खुशी छाई है। वहीं आस-पड़ोस समेत रिश्तेदार भी घर पहुंचकर उसे बधाइयां दे रहे हैं। परिजनों के अनुसार देवांश ने 12 साल की उम्र में 12वीं की परीक्षा दी है। इसके साथ ही घर पर जेईई (मेंस) की तैयारी भी पूरी की। जेईई मेंस को देवांश ने 99.91% परसेंटाइल के साथ क्वालिफाई किया।

आगरा में किसान के लाड़ले ने ऐसा कमाल किया कि सुनने वाले भी हैरान हैं। जिस उम्र में सामान्य बच्चे सातवीं में पढ़ते हैं, उसमें देवांश ने 99.91 परसेंटाइल से जेईई (मेंस) क्वालिफाई कर लोगों को हैरान कर दिया। देवांश के माता-पिता ने बताया कि 12 साल की उम्र में देवांश ने 12वीं परीक्षा के साथ-साथ जेईई मेंस में 99.91% प्राप्त किया। कुछ महीने पहले अमेरिका की एक यूनिवर्सिटी ने देवांश धनगर को डॉक्टर की मानद उपाधि दी थी।उन्होंने बताया कि देवांश अभी 12 साल का है। इसके बावजूद वह गरीब बच्चों को निःशुल्क कोडिंग की शिक्षा देता है। इसके लिए उसने माता-पिता के सहयोग से बाकायदा अकादमी भी खोली है। अब तक देवांश के पूरे देश के लगभग 700 से अधिक बच्चों को फ्री कोडिंग की शिक्षा दी है।


आगरा जिले के गांव बरारा में रहने वाले 12 साल के देवांश के माता-पिता किसान हैं। देवांश के पिता लाखन सिंह बताते हैं “विलक्षण प्रतिभा के धनी देवांश धनगर का जन्म साल 2010 में 27 नवंबर को हुआ था। देवांश ने घर में रहकर प्राथमिक पढ़ाई की है।" लाखन सिंह बताते हैं कि इसके बाद साल 2020 में उन्होंने देवांश का सीधे 9वीं कक्षा में बोदला स्थित सुंदर लाल मेमोरियल हायर सेकेंडरी स्कूल में एडमिशन कराया। इसके बाद साल 2021 में मात्र 11 साल की उम्र में यूपी बोर्ड के तहत दसवीं की परीक्षा 80 प्रतिशत अंकों के साथ उत्तीर्ण की।

इसके बाद 11वीं में सीबीएसई बोर्ड के आरके इंटर कालेज अलबतिया में प्रवेश लिया और घर पर ही इंजीनियरिंग की तैयारी शुरू कर दी। जनवरी में जेईई (मेंस) की परीक्षा में 89 परसेंटाइल मिले। इसके बाद देवांश ने अप्रैल में दोबारा परीक्षा दी। इसके परिणाम में देवांश को 99.91 परसेंटाइल मिले। 12वीं के परीक्षा परिणाम का इंतजार कर रहे देवांश ने जेईई एडवांस की तैयारी शुरू कर दी है।


देवांश के पिता लाखन सिंह की अपनी अलग कहानी है। आरबीएस खंदारी से 1999 में एमसीए करने के बाद नोएडा में नौकरी शुरू की। पहले पिता चल बसे और फिर मां। घर संभालने के लिए वापस गांव लौटे, लेकिन आर्थिक संकट ने घेर लिया। इसके बाद उन्होंने घर में बच्चों को ट्यूशन देना शुरू किया। दूसरों के बच्चों को पढ़ाने के साथ अपने बेटे को भी पढ़ाया। बेटे की सफलता पर लाखन सिंह कहते हैं कि अब उसमें ही अपना भविष्य देखता हूं।


कोडिंग के मास्‍टर देवांश धनगर ने एक आवासीय अकादमी की स्थापना की जिसका नाम अपने दादा के नाम के साथ श्री गिर्राज देवांश एकेडमी रखा है। उसके नाम कई राष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार है। भारत का यह पहला विद्यार्थी है। जिसने इतनी कम उम्र में जी मैंस जैसी परीक्षा 99.9% बिना किसी कोचिंग के प्राप्त की। देवांश को कोडिंग में महारत हासिल है। उसे कई पुरस्कार मिल चुके हैं। देवांश भविष्य की योजनाओं पर बताते हैं कि आइआइटी से कंप्यूटर साइंस में इंजीनियरिंग कर देवांश कैंब्रिज यूनिवर्सिटी, अमेरिका से पढ़ाई करना चाहते हैं और आर्थिक रूप से कमजोर विद्यार्थियों के लिए देवांश एक एजूकेशन कंपनी खोलना चाहते हैं।

प्रमोद कुशवाह की रिपोर्ट