1 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Agra News: 14 साल के ‘ भूरा’ की मौत पर थानेदार से लेकर सिपाही तक रोए

आगरा के हरीपर्वत थाने में गुरुवार को पुलिसकर्मियों की आंखें नम थीं। थाने के पहरेदार भूरा नाम का एक कुत्ते की सड़क हादसे में मौत हो गई। सड़क पर कार ने उसे टक्कर मारी थी, भूरा जख्मी हालत में थाने के अंदर आया और चौखट पर गिर पड़ा। पुलिसकर्मी उसे डॉक्टर के पास लेकर गए मगर उसे बचाया नहीं जा सका।

less than 1 minute read
Google source verification

आगरा

image

Anand Shukla

Dec 29, 2023

14 year old Bhura dog death police station from till constable cried

पुलिसकर्मियों ने भूरा का अंतिम संस्कार कराया। 

आगरा के थाना हरीपर्वत में 14 साल से पूरी वफादारी से अपनी जिम्मेदारी निभा रहा था पहरेदार भूरा। सक्रियता ऐसी थी कि अपराधी उसके सामने आने से ही कांप उठते थे, लेकिन अब जब इस पहरेदार भूरा की मौत हुई तो पूरा थाना शोक में डूब गया है।

थानेदार से लेकर हर कोई उदास है, यह पहरेदार था भूरा कुत्ता। 14 साल से थाना हरीपर्वत में रहता था। थाने में इसकी चहल कदमी हमेशा रहती थी। भूरा जानता था कि किस पर भौंकना है और किसे देखकर शांत रहना है। उसकी सक्रियता इतनी अधिक थी कि अपराधी उसे देखते ही कांपने लगते थे। गुरुवार को भूरा की मौत हुई तो पूरा थाना गम में डूब गया।

14 साल पहले आगरा थाने में हुआ था जन्म
पुलिसकर्मियों के अनुसार 14 साल पहले भूरा का जन्म थाना परिसर में ही हुआ था। पुलिसकर्मी उसे खाना खिलाते थे। वर्दी में आने वाले हर पुलिसकर्मी को देखते ही भूरा पैरों में लिपट जाता था। उसके इस व्यवहार से वह पुलिसकर्मियों को बहुत प्यारा था। उसका नाम भूरा रखा गया।

बताया जाता है कि थाने के सामने चौराहे से निकलती एक तेज रफ्तार कार की चपेट में भूरा आ गया। घायल भूरा को अस्पताल लेकर गए लेकिन वहां उसकी मौत हो गई। भूरा की मौत से थाने में हर सिपाही गम में डूब गया। पालीवाल पार्क में उसका अंतिम संस्कार किया गया, अज्ञात कार चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

रिपोर्ट: आगरा से प्रमोद कुशवाहा

यह भी पढ़ें: शराब शौकीनों की लिए बुरी खबर! इस दिन हो हो सकती महंगी, नए साल के लिए अभी से ले खरीद

Story Loader