18 जनवरी 2026,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

‘दोनों से बदला जरूर लेना पापा…’  20 साल के लड़के ने लिखा सुसाइड नोट और खत्म कर ली जिंदगी

यूपी के आगरा में 20 साल के लड़के ने फंदे से लटककर अपनी जान दे दी। जान देने से पहले उसने एक सुसाइड नोट लिखी जिसमें उसने दो लोगों का नाम लिख पिता से बदला लेने को कहा। आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला।

less than 1 minute read
Google source verification

आगरा

image

Swati Tiwari

Jul 13, 2024

उत्तर प्रदेश के आगरा में गुरुवार की रात 20 साल के एक लड़के ने अपनी जान दे दी। बताया जा रहा है कि लड़के का नाम नितिन सोलंकि है और वह बीएससी का छात्र है। पुलिस ने बताया कि लड़के की किसी लड़की से दोस्ती थी। लड़की अपने दोस्तों से बातें किया करती थी जो उस लड़के को बिल्कुल रास नहीं आई। लड़के ने कई बार उसे बात करने से मना किया पर लड़की ने बात नहीं मानी। मना करने के बाद दोनों में काफी झगड़ा हुआ था।

तनाव में था लड़का 

परिजनों ने बताया कि एक नितिन की मुलाकात 6 महीने पहले एक लड़की से मुलाकात किया है। युवती के कहने पर ही उसने आगरा कॉलेज में बीएससी प्रथम वर्ष में प्रवेश लिया था। लड़के का एक युवती से ब्रेकअप हो गया था। आरोप है कि लड़के की युवती के भाई से लड़के की काफी लड़ाई हुई थी जिसके बाद  से ही लड़का काफी परेशान था। जान देने से पहले लड़के ने लड़की से बात भी की थी पर दोनों में फिर से झगड़ा हो गया। 

सुसाइड नोट में लिखी ये बात 

प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि कमरे से मोबाइल के डिब्बे पर एक सुसाइड नोट लिखा मिला था। उसने युवती और उसके मित्र को मौत का जिम्मेदार ठहराया है। पिता के लिए लिखा कि दोनों से बदला जरूर लेना। देबू और दीपक को सबसे करीबी मित्र बताया है। उनसे जानकारी लेने का अनुरोध भी किया है। दोस्तों ने बताया कि युवती की वजह से वह तनाव में था।

यह भी पढ़ें: Flood In UP: बाढ़ से मचा हाहाकार, सैकड़ों गांव प्रभावित,सरयू, राप्ती, शारदा, गर्रा नदियां खतरे के निशान पर