2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कुदरत का कहर, 15 मिनट में 40 जिंदगियां खत्म

132 किलोमीटर की तीव्रता से आए तूफान ने भीषण तबाही मचाई। पोस्टमार्टम हाउस पर लाशों की कतार लग गई है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

आगरा

•

image

Abhishek Saxena

•

Updated: 3 May 2018, 1:03 PM IST

agra

आगरा। 132 किलोमीटर की तीव्रता से आए तूफान ने भीषण तबाही मचाई। पोस्टमार्टम हाउस पर लाशों की कतार लग गई है। जिलाधिकारी गौरव दयाल ने इस आपदा से मरने वालों की संख्या की पुष्टि की है। कल रात हुई 26 मौतों के बाद ये संख्या बढ़कर 40 हो चुकी है। करीब 58 घायल हैं, जिनमें आठ की हालत गंभीर बनी हुई है। माना जा रहा है कि मृतकों की संख्या बढ़ सकती है। एसएसपी अमित पाठक और जिलाधिकारी गौरव दयाल ने तूफान से प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया है। वहीं एसएन मेडिकल कॉलेज को घायलों का इलाज करने संबंधी दिशा निर्देश जारी किए हैं।

खेरागढ़ में भारी तबाही, 18 की मौत
बुधवार रात आए भयंकर तूफान ने जो तबाही मचाई। उसमें आगरा जनपद में हाहाकार मच गया। 11 अप्रैल को आए तूफान में जो पेड़ कमजोर हुए थे वे धराशायी हो गए। सैकड़ों बिजली के खंभे गिर गए। कई मकान धराशायी हो गए। दीवारें गिर गईं। इस आपदा में आगरा जनपद में 40 जिंदगियां खत्म हो गई। सबसे अधिक तबाही खेरागढ़ क्षेत्र में हुई। यहां तूफान में 18 की मौत हो गई। जिला प्रशासन ने इसकी पुष्टि की। वहीं फतेहाबाद में दस की जान चली गई। बाह क्षेत्र में चार, एत्मादपुर में दो और किरावली में दो मौतों की पुष्टि जिलाधिकारी आगरा गौरव दयाल ने की है। सभी मृतकों को चार लाख रुपये आर्थिक मदद देने की घोषणा की गई है। प्रशासन ने घायलों का इलाज करने के लिए मेडिकल कॉलेज और जिला अस्पताल को निर्देश दिए हैं। इस आपदा में करीब सौ लोग घायल भी हुए हैं। जिला प्रशासन घायलों की सूची तैयार करने में जुटा हुआ है।

बढ़ सकती है मृतकों की संख्या
मृतकों की संख्या बढ़ सकती है। क्योंकि कई घायलों का निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। आठ गंभीर घायल है। जिला प्रशासन हर संभव मदद की घोषणा कर रहा है। जिलाधिकारी गौरव दयाल लगातार प्रभावित क्षेत्र का दौरा कर रहे हैं। प्रशासन ने टीमों का गठन कर सभी क्षेत्रों में भेजने का निर्देश दिया है। बाह पहुंची टीम ने जब दौरा किया, तो वहां लोगों ने मुआवजे की मांग उठाई।

बड़ी खबरें

View All

आगरा

उत्तर प्रदेश