
rashifal
आगरा। ग्रहों की चाल का हमारे दैनिक जीवन पर भारी प्रभाव पड़ता है। हम आपको बता रहे हैं कि आज का दिन कैसा रहेगा। कर्क राशि वालों को दोस्त के साथ पार्टनरशिप में पैसा कमाने का मौका मिलेगा। कन्या राशि के लिए आज का दिन रचनात्मक है। तुला राशि वालों के जमीन या मकान संबंधी कामकाज पूरे हो सकते हैं। यहां पढ़िए आज आपके जीवन में क्या घटित होने वाला है। काम बनेंगे या बिगड़ेंगे। क्या करें कि सफलता मिले।
Aries (मेष)
उदासी और सुस्ती के दौर से बाहर निकलने की कोशिश करेंगे और सफल हो जाएंगे। नए दोस्त बनाने का मौका मिल सकता है। आपकी अपेक्षाएं जल्दी ही पूरी होंगी। किसी भी समस्या पर घबराएं नहीं और ज्यादा परेशानी हो, तो किसी से सलाह लें। शांति से विचार करके ही कोई बड़ा फैसला लें, सफलता जरूर मिलेगी। सोचे हुए काम पूरे करवाने में साथ के कुछ लोगों की मदद मिलेगी।
Taurus (वृष)
बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। आप दूसरों का ध्यान अपनी ओर खींच सकते हैं। आप अपने जीवन में कुछ सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करेंगे। कुछ ऐसे व्यक्तियों से मुलाकात हो सकती है, जो आपके लिए करियर में मददगार रहेंगे। आज आपको कोई बड़ा फैसला लेना पड़ सकता है।
Gemini (मिथुन)
ज्यादातर काम अपने आप पूरे होते जाएंगे। योजना बना कर काम करेंगे तो सफलता मिलेगी। जिस खास मौके का इंतजार आप कर रहे हैं, वो आपको मिल सकता है। भावनात्मक तौर पर आप लगभग पूरी तरह संतुलित रहेंगे। नई बातें आपके सामने आ सकती हैं। कुछ समस्याओं का समाधान भी आपको मिल सकता है।
cancer (कर्क)
किसी दोस्त के साथ पार्टनरशिप में पैसा कमाने का मौका मिल सकता है। पार्टनरशिप या रिश्तों को लेकर आपके मन में किसी तरह की चिंता है, तो उसका समाधान मिलने के योग बन रहे हैं। परिवार के सदस्यों के साथ एक सकारात्मक और नई पहल करने का भी मौका मिल सकता है।
Leo (सिंह)
भविष्य को लेकर मन में कोई संदेह है, तो उसका निवारण हो सकता है। कोई नई योजना मन में चल रही है, तो उसमें थोड़ा-बहुत बदलाव भी करना पड़ सकता है। आपसे जो कुछ कहा जाए, उसे ध्यान से सुनें। जो सूचना मिले, उसका लेखा-जोखा रखें। आपको बिल्कुल शांति से और संयम से अपनी बात समझानी होगी। विपरीत ***** के लोग आपकी ओर आकर्षित हो सकते हैं। नए लोगों से भी मुलाकात हो सकती है। पुराना काम जो फैला रखा है उसे निपटा लें।
Virgo (कन्या)
आपके लिए दिन रचनात्मक है। आप जो भी करना चाहेंगे, उसमें कुछ लोग आपके लिए मददगार साबित हो सकते हैं। नए लोग, नए विचार और नई बातें आपके सामने आ सकती हैं। कोई पुरानी समस्या भी सुलझने की संभावना बन रही है। दोस्तों के साथ संबंध अच्छे हो सकते हैं। हंसी-मजाक और हाजिरजवाबी के साथ दिन अच्छे से बीतेगा। नए लोगों से मुलाकात हो सकती है।
Libra (तुला)
मेहनत का पूरा नतीजा आपको मिल सकता है। धैर्य से काम करें और समय का भी ध्यान रखें। घर-परिवार में कुछ मामले पूरी तरह अचानक आपके सामने आ सकते हैं। आपके दिमाग में एक समय में बहुत सी बातें या बहुत से प्लान रहेंगे। कोई हावी होने की कोशिश करे, तो शांत रहें। जमीन या मकान संबंधी कामकाज पूरे हो सकते हैं।
Scorpio (वृश्चिक)
आज आप दिन में कई बार दूसरों की मदद करेंगे। कुछ सौदे आपके फेवर में हो सकते हैं। दिनभर आप काफी व्यस्त रहेंगे। किसी नजदीकी व्यक्ति के बारे में अचानक कोई खबर मिल सकती है। आप कार्यक्षेत्र में जरूरी सुधार करने के बारे में विचार कर लें।
Sagittarius (धनु)
पैसों के मामलों में समझदारी वाला फैसला कर सकते हैं। पैसे कमाने की कोशिश करेंगे। अच्छे लोगों की संगति में रहेंगे। मौज-मस्ती का विचार बन सकता है। पार्टनर के साथ रहें। कुछ भी नया करने से पहले पार्टनर से सलाह लें। पुराने अधूरे काम निपटने के योग हैं। कुछ लोगों से सहयोग मिलेगा। आप व्यस्त रहेंगे, लेकिन इसका फायदा भी आपको ही मिलेगा।
Capricorn (मकर)
आज आप एक साथ कई योजनाएं बना सकते हैं। खुद पर कंट्रोल करने की कोशिश करेंगे तो सफल हो जाएंगे। पैसों के क्षेत्र में नए और अच्छे मौके मिल सकते हैं। टैक्स और अन्य पैसों से संबंधित मामले सुलझ सकते हैं। कुछ मामलों में नई शुरुआत करने जैसी स्थिति बनेगी। कई फैसले बिना किसी से सलाह किए आप अपने मन से ले सकते हैं। पार्टनर के साथ अच्छा समय बितेगा।
Aquarius (कुंभ)
आज आप अपनी उम्मीदों पर भरोसा रखें। बिजनेस, पैसों और कानून से जुड़े मामलों में अच्छी पहल और सौदे हो सकते हैं। नए दोस्त मिलेंगे, जिनसे आप काफी कुछ नई चीजें सीख सकेंगे। गुप्त रूप से आप बहुत सक्रिय और सफल रहेंगे। कॉन्फिडेंस के साथ जो भी करेंगे, उसमें सफल हो जाएंगे। जो बात आपने बहुत पहले कभी सीखी या सुनी थी, वही आपके बहुत काम आ जाएगी। रोजमर्रा के काम आज निपटा लें। परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा।
Pisces (मीन)
आज जो करना चाहते हैं उसे दिमाग में रखें। मौके की तलाश करते रहें। समय को भुनाने के लिए तैयार रहें। आपकी योजनाएं पूरी हो सकती हैं। आपका दिमाग भी तेज चलेगा। लोगों से बातचीत या लेखन के कामों में आप सफल हो सकते हैं। सफलता और पद की इच्छा रहेगी। आपके सामाजिक जीवन में सुधार शुरू हो जाएगा। आपकी कोशिश होगी कि अपने दायरे में अपनी छाप छोड़ी जाए। समय-समय पर अपने आपको संभालते रहें। आज आपके सोचे हुए कुछ काम भी पूरे हो जाएंगे। लंबे समय से चल रही रुकावटें आज खत्म हो सकती हैं।
आपका दिन सुखमय रहे, आनंदमय रहे, यही ईश्वर से प्रार्थना एवं कामना करते हैं।
प्रस्तुतिः आचार्य उमेश वर्मा
संजय प्लेस, आगरा
मोबइलः 9219615700
Updated on:
12 Oct 2018 11:33 am
Published on:
12 Oct 2018 07:06 am
बड़ी खबरें
View Allआगरा
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
