28 दिसंबर 2025,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

26 October 2018 आज का राशिफल : वृष, मिथुन, कर्क राशियों पर कुबेर की रहेगी विशेष कृपा, धन दौलत बढ़ाने वाला रहेगा आज का दिन

26 October 2018 Aaj Ka Rashifal, Today Daily Horoscope, आज का राशिफल, शुक्रवार को वृष, मिथुन, कर्क राशियों पर कुबेर करेंगे धनवर्षा

2 min read
Google source verification

आगरा

image

Abhishek Saxena

Oct 26, 2018

आज का राशिफल

आज का राशिफल 18 अगस्त 2018 : सिंह राशि के जातक अगर आज अपनी वाणी पर संयम रखेंगे तो अनेक शुभ समाचार मिल सकते हैं ।

आगरा। ये महीना कष्टों को दूर करने वाला होता है। शुक्रवार को वैभवलक्ष्मी का व्रत रखने का दिन माना गया है। इस दिन वैभवलक्ष्मी धन, यश, मान सम्मान और वैभव को दो गुना करती हैं। शुक्रवार को सिंह, मिथुन, कर्क राशि वाले जातकों के लिए खुशी का दिन है। वहीं अन्य राशियों के बारे में ज्योतिषाचार्य डॉ.अरविंद मिश्र का कहना है कि आने वाले दिनों में भगवान श्रीकृष्ण की पूजा से सभी रुके हुए काम पूरे होंगे और धन, संपत्ति का लाभ मिलेगा।

मेष
इस राशि के जातकों को आज के दिन माता का विशेष सहयोग मिलेगा। कार्यों के प्रति जोश रहेगा। आय में कुछ बाधा आ सकती है, लेकिन, मित्रों का सहयोग मिलेगा।

वृष
वृष राशि के जातकों को मानसिक असंतोष रहेगा। परिवार में चली आ रहीं बाधाएं दूर होंगी। रुपये पैसे के लेन देन में सावधानी बरतने की जरूरत है। आपके जीवन साथी को स्वास्थ्य विकार हो सकते हैं।

मिथुन
इस राशि के जातकों के लिए आज दिन विशेष है। नौकरी के क्षेत्र में विस्तार होगा तो प्रमोशन के योग बन रहे हैं। अपनी भावनाओं को वश में रखने की जरूरत है। वहीं खान-पान के प्रति रुझान बढ़ेगा।

कर्क
इस राशि के जातकों को आज के दिन मानसिक शांति रहेगी। आत्म विश्वास में वृद्धि होगी। वस्त्रों में रुचि बढ़ेगी और खरीदारी के साधन उपलब्ध होंगे। नौकरी में अतिरिक्त जिम्मेदारी मिलेगी तो ससुराल पक्ष से धन की प्राप्ति होगी।


सिंह
आपकी वाणी मधुर हैं इसके प्रभाव से आज के दिन आपके रुके हुए कार्य पूरे होंगे। वहीं अचानक धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं। यात्रा देशाटन का भी योग है। जीवन साथी के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है।


कन्या
शिक्षा और रोजागार के क्षेत्र में इस राशि के जातकों को विशेष अवसर प्राप्त होंगे। प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता प्राप्त होगी। वहीं शोध के कार्य में भी सफलता मिलेगी।

तुला
इस राशि के जातकों का आज के दिन नए वाहन खरीदने का योग है। नौकरी करने वाले जातकों को अफसरों का सहयोग मिलेगा। स्थान परिवर्तन के योग बन रहे है।

वृश्चिक
वृश्चिक राशि के जातकों का जोश कार्य के प्रति देखा गया है। समाज में उनकी मान प्रतिष्ठा बढ़ेगी। परिवार में संबंध मधुर होंगे। परिवार में नए मेहमान के आने के योग बन रहे हैं। सत्ता का सहयोग मिलेगा।

धनु
इस राशि के जातकों के लिए आज का दिन किसी चमत्कार से कम नहीं है। आज किसी ऐसे राजनेता से भेंट होगी, जिसके बारे में सोच रहे थे। धन प्राप्ति के योग हैं। वाहन चलाते समय सावधानी बरतने की आवश्यकता है। परिवार में वाणी को मधुर रखें।

मकर
इस राशि के जातकों का स्वभाव आज कुछ चिड़चिड़ा रहेगा। परिवार का सहयोग मिलेगा। तरक्की का मार्ग प्रशस्त होगा।

कुंभ
कुंभ राशि के जातकों को आज के दिन दाम्पत्य सुख मिलेगा। किसी मित्र के सहयोग से नौकरी के अवसर मिल सकते हैं। लेखन से आय होगी।

मीन
परिवार में जीवन सुखमय होगा और नौकरी में पदोन्नति के मार्ग खुलेंगे। इस राशि के जातकों के मान सम्मान में भी वृद्धि होगी और संतान सुख में वृद्धि होगी।