26 जनवरी 2026,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

ग्रहों की चाल में हो रहा बड़ा परिवर्तन, धनु, कुंभ, मकर, मीन, मिथुन राशि वालों के लिए धनलाभ का योग, ये रहें सावधान, जानिये सभी राशि का राशिफल

27 January राशिफल, जानिये क्या कहते हैं आपके सितारे।

2 min read
Google source verification

आगरा

image

Dhirendra yadav

Jan 27, 2019

Aries (मेष)
महत्‍वपूर्ण व्‍यक्ति के संपर्क में आ सकते हैं। ज्ञान विज्ञान के क्षेत्र में बढ़ोतरी होगी। भाइयों से किसी बात पर अनबन हो सकती है। मन में तरह तरह के विचार आ सकते हैं। उच्‍च अधिकारी आपसे प्रसन्‍न होंगे।

Taurus (वृष)
आपकी बुद्धि व बर्ताव की कुशलता से प्रशंसा होगी। परिवार में सुख शांति रहेगी। जीवनसाथी आपसे कुछ नाराज रहेगा। युवाओं के कॅरियर के अच्‍छे अवसर मिल सकते हैं। खानपान में रुचि बढ़ेगी। धार्मिक यात्रा हो सकती है।

Gemini (मिथुन)
अपने क्रोध व अावेश पर नियंत्रण रखें। कोर्ट कचहरी के मामलों में सावधानी रखें। आय से अधिक धन व्‍यय हो सकता है। समाज में मान प्रतिष्‍ठा बढ़ेगी। राजनीतिक कार्यों में सफलता मिलेगी।

Cancer (कर्क)
अपने ही लोग लोग आपके साथ विश्‍वासघात कर सकते हैं। बुरी आदत व बुरी सोहबत से दूर रहें। स्‍वास्‍थ्‍य की नजरअंदाजी न करें। पिता व भाइयों का सहयोग मिलेगा। मित्रों की सलाह महत्‍वपूर्ण रहेगी।

Leo (सिंह)
पुराने मित्रों से मुलाकात होने से मन प्रसन्‍न रहेगा। महत्‍वपूर्ण समाचारों की प्राप्ति हो सकती है। दैनिक कार्य सरलता से संपन्‍न होंगे। अधिकारी आपसे प्रसन्‍न रहेंगेे। निवेश लाभदायक।

Virgo (कन्या)
विद्यार्थियों की मेहनत सफल होगी। भौतिक सुख सुविधाओं में बढोतरी होगी। व्‍यापार के कुछ साहसिक फैसलों के कारण सफल‍ता मिलेगी। बड़े बुजुर्गों का प्रेम व आशीर्वाद बना रहेगा। रुका पैसा मिल सकता है।

Libra (तुला)
परिवार में खुशहाली का वातावरण रहेगा। आपका आकर्षण बढ़ेगा। नए वस्‍त्र, आभूषण क्रय करने का मन बनेगा। किसी महिला मित्र की कार्य में विशेष मदद मिल सकती है। खानपान का शौक बढ़ेगा।

Scorpio (वृश्चिक)
सरकारी कार्यों में विजय मिलेगी। मांगलिक कार्यों पर खर्च होगा। अधिकारी वर्ग से मैत्रीपूर्ण संबंध बनेंगे। माता के स्‍वा‍स्‍थ्‍य की चिंता हो सकती है। आय के स्रोतों में बढ़ोतरी होगी। यात्रा शुभ।

Sagittarius (धनु)
मौसम की वजह से सेहत खराब हो सकती है। यात्रा के दौरान किसी महत्‍वपूर्ण व्‍यक्ति से मुलाकात हो सकती है। कोर्ट कचहरी के निर्णय आपके पक्ष में हो सकते हैं। मित्रों का सहयोग मिलेगा।

Capricorn (मकर)
विद्यार्थियों को विद्याध्‍ययन संबंधी शुभ समाचार मिलेंगे। व्‍यापार में नुकसान हो सकता है। घर में बुजुर्गों की बीमारी से परेशान हो सकते हैं। ईश्‍वर भक्ति में मन लगेगा। दांपत्‍य जीवन मधुर रहेगा।

Aquarius (कुंभ)
शत्रु हानि पहुंचाने की चेष्‍टा करेंगे। विद्यार्थियों को सफलता मिलेगी। व्‍यावसायिक यात्रा लाभप्रद सिद्ध हो सकती है। रुका धन मिलेगा। सेहत सामान्‍य


Pisces (मीन)
संतान की गतिव‍िधियां परेशान कर सकती हैं। उच्‍च पदस्‍थ लोग आपसे प्रभावित होंगे। आपका आकर्षण व्‍यक्तित्‍व लोगों की ईर्ष्‍या का कारण बन सकता है। भूमि, भवन के काम बनेंगे। कोर्ट कचहरी के कार्य अभी स्‍थगित रखें।

प्रस्तुतिः आचार्य उमेश वर्मा
संजय प्लेस, आगरा
मोबइलः 9219615700