12 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जनता करेगी फैसला, विकास हुआ या नहीं, देखें वीडियो

अपर मुख्य सचिव प्रशासन सुधार व आगरा के जिला प्रभारी सचिव शंभू नाथ शुक्ला ने आगरा के सभी विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की

2 min read
Google source verification

आगरा

image

Dhirendra yadav

Aug 19, 2017

Shambhu Nath Shukla

Shambhu Nath Shukla

आगरा। अपर मुख्य सचिव प्रशासन सुधार व आगरा के जिला प्रभारी सचिव शंभू नाथ शुक्ला ने आगरा के सभी विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। इस बैठक में कानून व्यवस्था, विकास कार्य और सरकारी राजस्व पर चर्चा की गई। उन्होंने सभी अधिकारियों को जनता के बीच जाकर विकास कार्य की सच्चाई परखने के निर्देश दिए, साथ ही कुछ विभागों में कमी पाए जाने पर अधिकारियों को फटकार लगाई और जल्द से जल्द सुधार करने के कड़े निर्देश दिए। अपर मुख्य सचिव ने कहा कि विकास कार्यों की असलियत वे जनता के बीच जाकर देखेंगे।

लगाई गई फटकार
उत्तर प्रदेश में भाजपा सरकार बनने के बाद अपर मुख्य सचिव प्रशासन सुधार व आगरा जिला प्रभारी सचिव शंभू नाथ शुक्ला आगरा पहुंचे। विकास भवन में उन्होंने सभी विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की व विकास कार्य के बारे में जानकारी ली। उन्होंने आगरा पुलिस के अधिकारियों से कानून व्यवस्था के बारे में सवाल पूछे, इसके साथ ही सरकारी कोष जुटा पाने में ढिलाई बरतने पर परिवहन विभाग के अधिकारियों को फटकार भी लगाई और जल्द से जल्द अपने कार्य में सुधार करने के निर्देश दिए।

मांगा लेखा जोखा
अपर मुख्य सचिव प्रशासनिक सुधार ने जिलाधिकारी व सीडीओ से आगरा जिले के शहरी व ग्रामीण क्षेत्र में हो रहे विकास कार्यों का लेखा-जोखा भी मांगा। लगभग 5 घंटे चली इस बैठक के बाद मीडिया से रुबरु होते हुए उन्होंने कहा कि अभी अधिकारियों के साथ बैठक कर चर्चा की गई है। जिले में कितना विकास कार्य हुआ है, इसकी जानकारी वे जनता से उनके बीच जाकर लेंगे। कानून व्यवस्था पर उन्होंने कहा के पिछले 3 महीने में अपराध पर नियंत्रण करने के काफी अच्छे प्रयास किए गए हैं और उनमें और सुधार करने की आवश्यकता है। भूमाफियाओं पर मिली शिकायत पर उन्होंने कहा कि अगर भूमाफियाओं पर जिला प्रशासन कार्रवाई नहीं कर रहा है तो इसकी शिकायत उनसे करें वह इस मामले में संज्ञान लेंगे और तत्काल कार्रवाई की जाएगी।

तहसील सदर का किया निरीक्षण
अपर मुख्य सचिव प्रशासनिक सुधार शंभू नाथ शुक्ला ने समीक्षा बैठक के बाद सदर तहसील का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मुख्य सचिव के सवालों पर तहसील के अधिकारी अटके हुए नजर आए। उन्होंने अधिकारियों से रिकॉर्ड संरक्षण और शिकायतों के निस्तारण की जानकारी ली साथ ही राजस्व अभिलेखागार का निरीक्षण किया। अपर मुख्य सचिव प्रशासनिक के निरीक्षण के दौरान अधिकारियों की सांसें अटकी रहीं।







बड़ी खबरें

View All

आगरा

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग