
rail budget 2018
आगरा। ताजमहल के शहर आगरा से हेरिटेल शटल ट्रेन चलायी जाये, जो फतेहपुर सीकरी होते हुए भरतपुर भी पहुंचे। वहां केवलादेव, पंक्षी अभ्यारण्य व ऐतिहासिक स्थल भी हैं। यह हेरिटेज ट्रेन दिन में दो से तीन चक्कर लगा सकती है। निजी क्षेत्र में भी इस प्रकार की ट्रेन चलाई जाने की संभावनाओं पर रेल मंत्रालय विचार करे। ऐसी हेरिटेज शटल ट्रेन चलाये जाने से आगरा में रात्रि प्रवास व पर्यटन की संभावनायें आशातीत रूप से बढ़ेंगी।
यहां रखी मांग
आगरा डवलपमेन्ट फाउण्डेशन (एडीएफ) की ओर से सचिव केसी जैन द्वारा रेल बजट 2018 के लिए पीयूष गोयल, रेलमंत्री भारत सरकार, नई दिल्ली से की है। इस मांग के अतिरिक्त एडीएफ की ओर से मंत्री को अवगत कराया गया, कि आगरा ताज ट्रिपेजियम जोन के अंतर्गत स्थित है और ताजमहल व अन्य स्मारकों के कारण पर्यावरणीय दृष्टि से संवेदनशील है। पूर्व में नियुक्त बर्धराजन कमेटी द्वारा आगरा शहर में वाहनों से होने वाले प्रदूषण को रोकने की दृष्टि से आगरा में फतेहपुर सीकरी से टूण्डला जंक्शन तक लोकल ट्रेन चलाये जाने का सुझाव वर्ष 1993 में दिया था, जो वर्तमान में आगरा मे शहर में बढ़ते हुए प्रदूषण एवं ताजमहल पर उसके दुष्प्रभाव के दृष्टिगत और भी अधिक प्रासंगिक हो गया है। प्रस्तावित लोकल ट्रेन विद्यमान रेल ट्रैक के ऊपर ही चलायी जा सकती है, जिससे दैनिक यात्रियों के लिए एक बड़ी सुविधा उपलब्ध हो सकेगी।
यहां बनाया जाए रेल म्यूजियम
एडीएफ की ओर यह भी मांग की गई कि आगरा शहर के मध्य मालगोदाम स्टेशन की लगभग 8 हेक्टेयर भूमि को रेलवे लैण्ड डवलपमेन्ट अथाॅरिटी द्वारा व्यवसायिक प्रयोजन हेतु निस्तारित किये जाने की योजना है, जहां बिल्डिंग एक्टिविटी प्रस्तावित है। उक्त स्थल पर रेल म्यूजियम बनाया जाये। आगरा में आने वाले देश विदेश के लगभग 80 लाख पर्यटक भारतीय रेल के इतिहास और भव्य स्वरूप से रूबरू हो सकेगें। उक्त स्थल पर यदि निर्माण गतिविधियां होती हैं तो शहर में ट्रैफिक कंजेशन भी बढ़ेगा और पर्यटकों के लिए एक नया आकर्षण सृजित करने के अवसर से भी हम वंचित रहेंगे।
यहां बनाई जाए दीवार
एडीएफ ने अपने आखिरी सुझाव पत्र में यह मांग की कि आगरा यमुना ब्रिज रेलवे स्टेशन से आगरा कैन्ट रेलवे स्टेशन तक रेलवे लाइन के दोनों पर्यटकों को गंदगी का नजारा मिलता है इसलिए वहां स्वच्छता की दृष्टि से दीवार बनाई जायें व हरियाली विकसित की जाए। स्वच्छ भारत मिशन के लिए यह आवश्यक है। एडीएफ की मांग का समर्थन अध्यक्ष पूरन डावर व संयुक्त सचिव राकेश गर्ग द्वारा भी किया गया।
Published on:
19 Jan 2018 06:06 pm
बड़ी खबरें
View Allआगरा
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
