26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Agra:नहाते समय देवर ने बनाई अश्लील वीडियो,विरोध पर सास ने फोड़ा सर, रखी यह शर्त

आगरा में देवर ने भाभी की अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल किया और विरोध पर सास और पति ने पीट कर सर फोड़ दिया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस कार्रवाई कर रही है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

आगरा

•

image

Avinash Jaiswal

•

Updated: 30 Jul 2023, 11:27 AM IST

shadi.jpg

आगरा के थाना सदर क्षेत्र में एक महिला ने जब अपने पति और देवर के अवैध संबंधों के सबूत जुटा लिए तो पति और सास ने देवर से महिला का नहाते समय अश्लील वीडियो बनवा लिया। इसके बाद देवर ने जब नहाते समय महिला को पकड़ने का प्रयास किया और वो जान बचाकर भागी तो सास ने उसके सर पर सरिया मारकर सर फोड़ दिया। इसके बाद तीनों ने मारपीट कर उसे घर से भगा दिया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।

देवर ने छोटी बहन से की थी लव मैरिज

थाना सदर के मधुनगर क्षेत्र निवासी महिला ने बताया कि उसकी शादी साल 2016 में मधुनगर , देवरी रोड , दुर्गा एनक्लेव निवासी अपूर्व से हुई थी। एक साल बाद देवर ऋषभ ने उसकी छोटी बहन से प्रेम विवाह कर लिया था। पीड़िता के पांच वर्ष का एक बेटा और बहन के डेढ़ वर्ष का एक बेटा है। पति और देवर दोनों के अन्य महिलाओं से संबंध हैं। इसके चलते देवर छोटी बहन को छः माह पहले मारपीट कर घर से भगा चुका है। पति ने उसके साथ मारपीट की थी तो उसने पुलिस शिकायत की थी पर वो ससुराल में ही रह रही थी। बीती 15 जुलाई को देवर ने नहाते समय उसे बुरी नियत से पकड़ लिया। खुद को बचाते हुए वो बाहर भागी तो सास ने लोहे की रॉड मारकर उसका सर फोड़ दिया।शिकायत पर पुलिस ने सिर्फ पति के ऊपर कार्रवाई की। इसके बाद 27 जुलाई को देवर ने नहाते समय उसका वीडियो बना लिया। विरोध पर सास ने हाथ पर चाकू मार दिया और ससुर ने सर पर कुछ मारा और उसे चोट लग गई। इसके बाद उन लोगों ने उसे जबरन कुछ पिलाया और उसकी तबियत बिगड़ गई।

मोबाइल तोड़ मिटाए सबूत

इसी बीच देवर ने उसका मोबाइल तोड़ दिया । इसके बाद उन्होंने कहा की यह वीडियो इसीलिए बनाया था कि तू इसके बदले हमारे अवैध संबंधों के सबूत डिलीट कर दे पर अब तेरा मोबाइल ही खत्म कर दिया अब तू हमारा कुछ बिगाड़ नहीं पाएगी। उन लोगों ने जब जिंदा जलाने की धमकी देना शुरू किया तो जैसे तैसे उसने शोर मचाया और भागकर जान बचाई। इसके बाद पुलिस से शिकायत की है। थाना सदर पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल करवा कर पति, सास, देवर और ससुर के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।

दर - दर भटकने को मजबूर पीड़िता

पीड़िता ने बताया की उसकी बहन ने छोटे बच्चे के भविष्य के कारण कानूनी कार्रवाई नहीं की और छः माह से मायके में रह रही है। ससुराल वालों ने उसे और बच्चे को एक कपड़े में भगा दिया है और उसे भटकना पड़ रहा है। ससुराल वाले पैसे से मजबूत हैं और उनकी पहुंच अच्छी है। मुकदमा दर्ज होने के बावजूद वो उसे परेशान कर रहे हैं और झूठा मुकदमा लिखाने का प्रयास कर रहे हैं। फिलहाल पुलिस मामले की विवेचना कर रही है।

बड़ी खबरें

View All

आगरा

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग