
railway station
आगरा। SWACCHTA के लिए पूरे प्रदेश में अभियान चलाया जा रहा है। हर जगह गंदगी को हटाने और उसे दूर करने का प्रयास हो रहा है। समय समय पर Railway Station पर भी गंदगी रहने की शिकायतें आती रहती हैं। आगरा जिले में कई महत्वपूर्ण स्टेशन हैं। agra Cantt Railway Station ए वन ग्रेड दर्जे का है। यहां से सबसे अधिक यात्री रोजाना यात्रा करते हैं। कैंट रेलवे स्टेशन पर सोमवार को डीआरएम की मौजूदगी में स्वच्छता की शपथ ली गई। कैंट रेलवे स्टेशन को स्वच्छता में नंबर वन बनाने का प्रण लिया गया।
मिले प्रमाणपत्र
सोमवार को डीआरएम रंजन यादव की मौजूदगी में कैंट रेलवे स्टेशन पर सभी रेलवे अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। जहां पर आगरा कैंट, फोर्ट, ईदगाह, राजा की मंडी के कर्मचारी थे। आगरा मंडल के डीसीएम डॉ संचित त्यागी ने बताया कि सफाई कर्मचारियों को प्रोत्साहित करने के लिए नकद पुरस्कार और प्रमाण पत्र दिए गए।
संगोष्ठी का आयोजन
Indian Railway Station पर गंदगी न हो इसके लिए लोगों और कर्मचारियों को जागरुक करने के लिए संगोष्ठी का आयोजन किया गया। साथ ही साथ नुक्कड नाटक भी हुआ। वरिष्ठ डीसीएम रश्मि बघेल ने सभी सफाई कर्मचारियों की समस्याएं भी सुनी। इस दौरान सभी सफाई कर्मचारियों का लक्ष्य भी तय किया गया। उन्हें सफाई के प्रति सचेत किया गया। सफाई को लेकर रेलवे विभाग कई बार अभियान चला चुका है।
15 सितंबर से चल रहा अभियान (Swacch Bharat Mission in Railway)
डीसीएम डॉ संचित त्यागी ने बताया कि स्वच्छता अभियान 15 सितंबर ये चलाया गया है। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जंयती तक चला। इस दौरान आगरा मंडल के सभी स्टेशनों पर स्वच्छता के प्रति यात्रियों के साथ रेलवे कर्मचारियों को भी जागरुक किया गया। सफाई अभियान के दौरान स्टेशनों पर रखे कूड़ेदानों की भी सफाई हुई। कूड़ेदानों को उचित जगह पर रखा गया। रेलवे अधिकारियों व कर्मचारियों ने स्टेशन पर श्रमदान भी किया था। श्रमदान के बाद नुक्कड़ नाटक के द्वारा यात्रियों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया था।
Updated on:
03 Oct 2017 02:05 pm
Published on:
03 Oct 2017 10:27 am
बड़ी खबरें
View Allआगरा
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
