
Agra
Agra: आगरा के फतेहाबाद मार्ग पर ब्लिंकिट कंपनी के कर्मचारियों और कांवड़ियों के बीच विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि ब्लिंकिट के कर्मचारियों ने कांवड़ियों पर हमला बोल दिया। दोनों तरफ से हो रही पथराव और फायरिंग में एक कांवड़िया का सिर फूट गया। पुलिस ने पहुंचकर स्थिति को संभाला। आधा दर्जन से ज्यादा ब्लिंकिट कर्मचारियों को हिरासत में लिया गया है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने बलवा, मारपीट, पथराव और जानलेवा हमले की धारा के तहत मुकदमा लिखा है।
दरअसल, बसई खुर्द के युवक सोरों से कांवड़ लेकर आए थे। आधा दर्जन लोग सड़क पार कर रहे थे। कांवड़ियों ने सामने से दोपहिया पर आ रहे ब्लिंकिट के कर्मचारियों को रोका और कहा कि पहले कांवड़ निकलेगी। इसी बात पर विवाद शुरू हो गया। स्कूटी सवार कर्मचारियों ने अपने साथियों को बुला लिया। कंपनी के कर्मचारियों ने आते ही बवाल शुरू कर दिया। पथराव देख अफरातफरी मच गई और बस्ती से लोग बाहर आ गए।
कंपनी के कर्मचारियों ने फतेहाबाद मार्ग पर तमंचे से गोलियां चलाईं। दहशत में ट्रैफिक रुक गया। दुकानों के शटर गिर गए। राहगीर सहम गए। जान बचाने के लिए इधर-उधर छिपने लगे। ताजगंज थाने से आए पुलिस फोर्स ने ने घेराबंदी करके आठ लोगों को पकड़ लिया। इंस्पेक्टर जसवीर सिंह ने बताया कि दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
Published on:
29 Jul 2024 11:09 am
बड़ी खबरें
View Allआगरा
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
