
बलात्कार का आरोपी शाहिद
चार दिन पूर्व थाना शाहगंज क्षेत्र में बालिका से दुष्कर्म मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी से पुलिस पूछताछ कर रही है। दरिंदे को फांसी देने की मांग करते हुए क्षेत्रीय लोगों ने डीसीपी सिटी कार्यालय का घेराव किया है। पुलिस से उन्हे समझा कर वापस भेज दिया है।
चार दिन पूर्व शाहगंज के राधे वाली गली के पास रेलवे लाइन पुलिया के पास शौच के लिए गई 9 साल की बालिका के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम देकर अज्ञात आरोपी फरार हो गया था। स्थानीय लोगों ने लहूलुहान हालत में बालिका को इलाज के लिए भेजा था। वारदात से गुस्साए क्षेत्रीय निवासियों ने आगरा जगनेर रोड जाम कर हंगामा किया था। घटना के बाद से रोजाना क्षेत्रीय लोग प्रदर्शन कर रहे थे और आरोपी की गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे।
पुलिस को मिला था संदिग्ध का वीडियो
थाना पुलिस को वारदात के बाद होली के दिन वहां एक महिला के साथ अश्लील हरकत करते हुए युवक का वीडियो मिला था। आरोपी घर से फरार था, पुलिस उसकी तलाश में जुटी थी। शुक्रवार सुबह आरोपी शाहिद को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
डीएनए टेस्ट दिलवाएगा सजा
डीसीपी सिटी के अनुसार इलेक्ट्रानिक सबूत कम हैं, इसलिए पुलिस पहले आरोपी से पूछताछ कर कड़ियां जोड़ रही है। बालिका के बयान और डीएनए टेस्ट करवाकर पुलिस आरोपी के खिलाफ फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई करेगी और उसे जल्द सजा दिलवाएगी।
स्थानीय लोगों ने किया प्रदर्शन
शुक्रवार को आरोपी की गिरफ्तारी की जानकारी होने के बाद क्षेत्रीय समाजसेवी सावित्री चाहर के नेतृत्व में क्षेत्रीय निवासियों ने जिला मुख्यालय स्थित डीसीपी सिटी कार्यालय का घेराव किया। लोगों ने ज्ञापन देकर आरोपी को फांसी की सजा दिलवाने की मांग की है।
Published on:
17 Mar 2023 02:08 pm
बड़ी खबरें
View Allआगरा
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
