27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पति ने मजदूरी कर आठवीं पास पत्नी को पढ़ाया, नर्स बनते ही हुई बेवफा 

Agra: यूपी के आगरा में एक महिला को उसके पति ने पाई-पाई जोड़कर पढ़ाया। नौकरी लगने के बाद पत्नी ने बेवफाई कर दी।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

आगरा

•

image

Sanjana Singh

•

Updated: 30 Jun 2024, 9:55 AM IST

Agra

Agra

Agra: परिवार परामर्श केंद्र में थाना सदर का एक अजीबोगरीब मामला पहुंचा। महिला ने पति पर पिटाई का आरोप लगा तलाक लेने की अर्जी डाली। काउंसिलिंग में पति ने कहा कि उसने कम पढ़ी बीवी को पढ़ाया। वह नर्स बन गई तो उसे ही छोड़ दिया।

पति ने मजदूरी कर पत्नी को पढ़ाया

काउंसलर डॉ. सतीश खिरवार ने बताया कि 2008 में दोनों की शादी हुई थी। तीन बच्चे भी हैं। फिरोजाबाद निवासी पति मिस्त्री है। पत्नी को पढ़ने का मन था। पति ने बताया कि पत्नी को पढ़ाने के लिए मजदूरी की पाई पाई जोड़कर हाईस्कूल, इंटर कराया। उसके बाद नर्स का कोर्स कराया। नर्स बनते ही पत्नी ने अपने तेवर बदल लिए और किसी पढ़े- लिखी लड़के के साथ दोस्ती कर ली। पति का आरोप है कि अब पत्नी मेरे साथ रहना नहीं चाहती मैं पढ़ा लिखा नहीं हूं। इसलिए घर में क्लेश होते हैं।

यह भी पढ़ें: 45 महीनों से ताबूत की सुरक्षा कर रही पुलिस, जानें क्या है मानव कंकाल का सच

बच्चे से नहीं मिली शक्ल, छोड़ने की अर्जी

परिवार परामर्श केंद्र में शनिवार को एक और रोचक मामला पहुंचा। पति 6 माह के बच्चे के कारण आए दिन पत्नी से क्लेश करता है। काउंसलर डॉ. सतीश ने बताया कि दोनों की शादी 2023 में हुई थी। पति को बच्चे की शक्ल खुद से मेल नहीं खा रही। इस कारण पति ने प्राइवेट क्लीनिक में टेस्ट भी करा लिया, जिस रिपोर्ट के आधार पर आए दिन पत्नी से क्लेश होता है। उधर, पत्नी कहना है कि बच्चे का पिता वही है।

बड़ी खबरें

View All

आगरा

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग