5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

आगरा में आज राजनाथ सिंह तो कल CM योगी की जनसभा, फिर प्रियंका और मायावती भरेंगी हुंकार

Agra Lok Sabha Seat: आगरा में 7 मई को तीसरे चरण में मतदान होना है। ऐसे में भाजपा, कांग्रेस, बसपा समेत सभी राजनीतिक पार्टी जनसभा करने में जुटी हुई हैं।

2 min read
Google source verification

आगरा

image

Sanjana Singh

May 01, 2024

Agra Lok Sabha Seat

Agra Lok Sabha Seat

Agra Lok Sabha Seat: आगरा में आज यानी 1 मई को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह जनसभा करेंगे। 2 मई को सीएम योगी आगरा में अपनी पांचवीं सभा करेंगे। तीन मई को प्रियंका गांधी रोड शो तो चार मई को मायावती इस सीट पर हुंकार भरेंगी। आगरा में दो सीटों पर सात मई को वोट डाले जाएंगे। फतेहपुर सीकरी पर कड़ी टक्कर है। मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री के बाद अब रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह यहां मोर्चा संभालने के लिए आ रहे हैं।

सीकरी से भाजपा प्रत्याशी राजकुमार चाहर के लिए आज तीन बजे बाह स्थित जरार मैदान में रक्षा मंत्री वोट मांगेंगे। खंदौली में बृहस्पतिवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सभा भाजपा प्रत्याशी एसपी सिंह बघेल के समर्थन में प्रस्तावित है।

फतेहपुर सीकरी सीट कांग्रेस के खाते में

फतेहपुर सीकरी सीट गठबंधन में कांग्रेस के खाते में आई है। यहां कांग्रेस से रामनाथ सिकरवार उर्फ फौजी बाबा के समर्थन में कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी रोड शो करने के लिए आएंगी। प्रियंका गांधी के रोड शो के लिए सपा और कांग्रेस दोनों के पदाधिकारियों से लेकर कार्यकर्ता तैयारियों में जुटे हुए हैं। 

आगरा और सीकरी सीट से बसपा प्रत्याशी के लिए वोट मांगेगी मायावती

चार मई को कोठी मीना बाजार में बसपा प्रमुख मायावती जनसभा करेंगी। अनुसूचित वर्ग के लिए आरक्षित आगरा लोकसभा सीट से बसपा प्रत्याशी पूजा अमरोही और फतेहपुर सीकरी से बसपा प्रत्याशी रामनिवास शर्मा के समर्थन में जनसभा होगी।

यह भी पढ़ें: मई महीने में 10 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां चेक करें छुट्टियों की लिस्ट

30 दिन में होगी योगी की पांचवीं जनसभा

चुनाव की बिगुल बजने के बाद पिछले 30 दिन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ चार बार आगरा आ चुके हैं। 2 मई को पांचवीं बार जनसभा करने आएंगे। 3 अप्रैल को वे शमसाबाद और सूरसदन में प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन में आए थे। फिर किरावली और जलेसर में सभाएं कीं। 25 अप्रैल को पीएम मोदी की जनसभा में चौथी बार आगरा आए 2 मई को पांचवीं बार उनका चुनावी दौरा प्रस्तावित है।