
agra mahotsav
आगरा। मेले हमारी परम्परा का अहम हिस्सा हैं। भारतीय कला संस्कृति, व्यापार और खेल का संगम आगरा महोत्सव में देखने को मिलेगी। मेले में प्रवेश निशुल्क होगा। 26 अक्टूबर से 4 नवम्बर तक कोठी मीना बाजार में लघु उद्योग भारती, स्वदेशी जागरण मंच व रावी इवेन्ट के संयुक्त तत्वावधान में मिड नाइट बाजार के सहयोग से आयोजित होने जा रहे आगरा महोत्सव के भूमि पूजन कार्यक्रम के दौरान यह बात मेला संरक्षक व सांसद प्रो. रामशंकर कठेरिया ने यह विचार व्यक्त किए। कहा कि देश के विभिन्न प्रांतों की के उत्पाद के साथ प्रदेश सकराक की योजना एक जिला एक उत्पाद को मेले में विशेष स्थान दिया जाएगा।
ये भी पढ़ें: SC ST Act पर अब आर पार की लड़ाई, 28 को महापंचायत
भूमि पूजन
महोत्सव का भूमि पूजन यजमान लघु उद्योग भारती के मंडलाध्यक्ष राजीव बंसल और उनकी धर्मपत्नी प्रीती बंसल व स्वदेशी जागरण मंच के प्रदेशउपाध्यक्ष संजीव माहेश्वरी उनकी धर्मपत्नी शची माहेश्वरी द्वारा कैलाश महादेव मंदिर के महन्त चंद्रकांत गिरि ने वैदिक मंत्रों के साथ सम्पन्न कराया। इस अवसर पर शहर की प्रतिष्ठित समाजिक व व्यापारिक संस्थों के पदाधिकारियों ने भाग लिया।
ये भी पढ़ें: me too campaign फंसा दरोगा और रिटायर बैंक अधिकारी
मेले में लगेगी 300 स्टॉल
लघु उद्योग भारती के प्रदेशाध्यक्ष व मेला संयोजक राकेश गर्ग ने बताया कि मेले में 300 से अधिक स्टॉल लगेंगी। शहर की जनता महोत्सव के माध्यम से सरकारी विभागों की परियोजनाओं का भी लाभ उठा सकेगी। स्वदेशी उत्पाद, ऑटोमोबाइल, बिल्ड़र व फाइनेंस कम्पनियों सहित घर परिवार के लिए जरूरी हर उत्पाद बेहतर ऑफर के साथ उपलब्ध होगा। मेला समन्वयक मनीष अग्रवाल ने बताया कि मेले में तीन भव्य द्वार बनाए जाएंगे। पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल विहारी वाजपेयी की स्मृति में उनके जीवन काल पर एक प्रदर्शनी का भी आयोजन किया जाएगा। मेले में खान-पान के साथ आकर्षक झूले भी होंगे। मेला सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रभारी पीपी सिंह ने जानकारी दी कि प्रतिदिन दोपहर स्कूली बच्चों के लिए प्रतियोगिताएं व शाम के समय सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। सरदार बल्लभ भाई पटेल की जयन्ती पर वेशभूषा प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। व्यवस्थाएं रिया शाह, अमित सूरी, राम शर्मा, अनुज परमार, भरतेन्दु कुमार, मुनेन्द्र सिंह ने संभाली। इस दौरान डॉ. मनोज रावत, अवधेश रावत, राजेश मंगल, अनिल जैन, सुनील जैन, राखी कौशिक, शिवानी मिश्रा, आशीष मिश्रा, हिमानी शरण, रजनी सिंह, योगेन्द्र वार्ष्णेय, विनीत बवानियां, सचिन सारस्वत, अभिषेक शर्मा, सुरेन्द्र सिंह आदि मौजूद थे।
हवन में इन अतिथियों ने लिया भाग
जिला पंचायत अध्यक्ष राकेश बघेल, विशिष्ठ अतिथि लघु उद्योग भारती के प्रदेशाध्यक्ष राकेश गर्ग, प्रदेश उपाध्यक्ष दीपक अग्रवाल, समाजसेवी जितेन्द्र चौहान, डॉ. संदीप अग्रवाल, डॉ. पारुल अग्रवाल, मेला आयोजन समिति के परियोजना समन्वयक मनीष अग्रवाल (रावी इवेन्ट), अनिल चौधरी, केशव अग्रवाल, गौरव बंसल, विजय सामा, मेला संरक्षक प्रो. जीसी सक्सेना, डॉ. मुनीश्वर गुप्ता, संजीव जैन, चंद्र सचदेवा, भारत विकास परिषद सम्पर्क शाखा से अम्बा प्रसाद गर्ग, डॉ. तरुण शर्मा, स्वदेसी जागरण मंच के शकुन बंसल, श्याम सुंदर शर्मा, चौ. सुंदर पाल सिंह ने हवन में आहूति देकर महोत्सव की सफलता के लिए प्रार्थना की।
27, 28, 29 को होगी भारत केसरी कुश्ती प्रतियोगिता
आयोजन समिति के केशव अग्रवाल ने बताया कि आगरा महोत्सव के तहत जीआईसी ग्राउंड में भारत केसरी कुश्ती प्रतियोगिता में राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी भाग लेंगे। उद्धाटन मुख्य अतिथि अन्तर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त कर्नल राजवर्धन सिंह राठौर युवा एवं खेल मंत्री करेंगे। निर्णायक की भूमिका में गीता फोगाट व बजरंग कुमार होंगे।
Updated on:
14 Oct 2018, 5:42 PM IST
Published on:
14 Oct 2018, 5:42 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.