
आगरा के एक युवक की लव स्टोरी में राजस्थान पुलिस विलेन बन गई। अजब प्रेम की गजब कहानी वाली लाइन इस युवक की प्रेम कहानी पर बिल्कुल सटीक बैठती है। आइये जानते है इस अधूरी प्रेम कहानी को…
दो बच्चों की मां के प्रेम में पड़ गया युवक
दरअसल, आगरा का एक युवक राजस्थान काम करने के लिए गया था। लेकिन वहां वह दो बच्चों की मां को दिल दे बैठा। युवक उससे कोर्ट मैरिज कर आगरा ले आया। उधर महिला के पति ने युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया। आपको बता दें कि युवक का नाम राजवीर है और वह पिनाहट के मोहल्ला ताल का रहने वाला है। राजवीर राजस्थान के सीकर जिले में स्थित खाटू श्याम कस्बा में हलवाई का काम करने के लिए गया था। काम करने के दौरान उसका प्रेम संबंध दो बच्चों की मां के साथ हो गया।
विलेन बनी राजस्थान पुलिस
दोनों का प्यार परवान चढ़ गया। दोनों ने चुपके से कोर्ट मैरिज कर ली। एक महिना पहले वह महिला को अपने साथ आगरा ले आया। दूसरी ओर महिला के पति ने मुकदमा दर्ज करा दिया। शनिवार की देर शाम राजस्थान की खाटू श्याम पुलिस यहां पहुंची। स्थानीय पुलिस की मदद से युवक के घर से महिला को बरामद कर लिया। पुलिस महिला को अपने साथ राजस्थान ले गई है। अब पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।
प्रमोद कुशवाह की रिपोर्ट
Published on:
22 Oct 2023 09:59 pm
बड़ी खबरें
View Allआगरा
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
